जम्मू में फंसा Kumkum Bhagya के रणबीर का परिवार, पोस्ट शेयर कर बोले- ब्लास्ट की आवाज सुनी और ड्रोन्स देखे...

Kumkum Bhagya Ranbir Aka Krishna Kaul Reveals His Family Situation In Jammu: पाकिस्तान ने जम्मू के कई क्षेत्रों में हमला किया है। वहीं भारत ने भी पाकिस्तान को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में टीवी एक्टर कृष्णा कौल ने बताया कि उनका परिवार भी इस वक्त जम्मू में है।

Kumkum Bhagya Ranbir Aka Krishna Kaul Reveals His Family Situation In Jammu: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने जम्मू और पश्चिमी सीमा के पास कई सैन्य स्टेशनों को अपना निशाना बनाया। जम्मू के कई क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिससे आम लोगों को काफी क्षति पहुंचीं। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जम्मू पर हुए हमले में 'कुमकुम भाग्य' एक्टर कृष्णा कौल का परिवार भी वहां फंसा हुआ है। कृष्णा कौल (Krishna Kaul) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर परिवार की स्थिति बयां की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने अपने कानों से जम्मू में हुए धमाकों की आवाज सुनी है।

कृष्णा कौल (Krishna Kaul) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में परिवार की स्थिति बताई। हालांकि इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना का भी आभार जताया। कृष्णा कौल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "जम्मू में मौजूद अपने परिवार से बात की, वे अपने कमरे से धमाकों की आवाज सुन सकते हैं। ब्लैक आउट होते हुए भी अपने घरों की खिड़की से ड्रोन्स देख सकते हैं। लेकिन एक बार भी वे डरे नहीं, क्योंकि उन्हें मोदी जी और हमारे डिफेंस सिस्टम पर पूरा भरोसा है। मुझे खुशी है कि हम इस युद्ध में सही तरफ हैं। भारतीय सशस्त्र बलों का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

End of Feed