Krystle D'souza Boyfriend: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। तमाम हिट शोज देने के बाद फैंस क्रिस्टल डिसूजा की एक्टिंग के कायल हो चुके हैं। जैसा की सभी को मालूम है कि बीते महीने अपने जन्मदिन पर एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीर शेयर की थी, जिससे उन्होंने सीक्रेट रखते हुए रिलेशनशिप की घोषणा कर डाली। ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि आखिर वो कौन शख्स है जिसने क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'souza) का दिल चुरा लिया। लेकिन अब शख्स की मिस्ट्री खत्म हो चुकी है बल्कि ये कोई और नहीं दुबई का एक फेमस बिजनेसमैन है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Desi Bling स्टार एपी को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस Krystle Dsouza? सामने आए वीडियो ने फैंस के बीच बढ़ाई हलचल)
Krystle D'Souza का कौन सीक्रेट बॉयफ्रेंड/ फोटो क्रेडिट-क्रिस्टल डिसूजा इंस्टाग्राम
कौन है क्रिस्टल डिसूजा का बॉयफ्रेंड
एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा नेटफलिक्स के शो देसी बलिंग में नजर आ रहे एपी को डेट कर रही हैं। जी हाँ, पेशे से एपी एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। सूत्रों का कहना है कि क्रिस्टल डिसूजा और एपी काफी महीनों से एक दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों की एक दूजे के साथ काफी अच्छी बान्डिंग है लेकिन कपल अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करना चाहता। वहीं क्रिस्टल की लगातार दुबई यात्रा बयां कर रही है कि वो एपी संग काफी खुश हैं। दोनों एक दूजे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। धीरे-धीरे एपी और क्रिस्टल का रिश्ता गहरा होता जा रहा है। ऐसे में फैंस क्रिस्टल और एपी के लिए काफी ज्यादा खुश हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Krystle Dsouza ने Desi Bling फेम AP संग कंफर्म किया रिश्ता? बिजनेसमैन के प्यार में लट्टू होकर शेयर की कोजी फोटो)Krystle D'Souza का सीक्रेट बॉयफ्रेंड/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
