कृष्णा अभिषेक की ट्रांसफॉर्मेशन देख चौकें फैंस, फिटनेस से दे रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर

Krushna Abhishek Transformation: कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक( Krushna Abhishek) ने अपने लेटेस्ट लुक से सबको हैरान कर दिया। एक्टर बिल्कुल बदल चुके हैं और पूरी तरह से फिट हो गए। कृष्णा ने अपनी मेहनत से यह बदलाव किया है जिसे देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।

Krushna Abhishek Transformation: टीवी एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक( Krushna Abhishek) ने अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर दिया। कृष्णा अभिषेक इन दिनों लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं। अचानक से उन्होंने अपने आप को बिल्कुल फिट कर लिया है। कल जब एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ लेटेस्ट फोटोज शेयर की तो हर कोई हैरान हो गया। उनकी इस सेहत का राज हर कोई पूछ रहा है।

Krushna Abhishek Transformation

लाफ्टर शेफ 2 ( Laughter Chef 2) एक्टर कृष्णा अभिषेक( Krushna Abhishek) अपने हंसी-मजाक भरे अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। एक्टर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं, कपिल शर्मा( Kapil Sharma) के शो में भी इन्हें खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों कृष्णा अभिषेक अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं , ये हम नहीं उनकी लेटेस्ट पिक्स बोल रही हैं। कल एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट में कुछ फोटोज पोस्ट की जिसमें वह अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। हाथ में डम्बल लेकर कृष्णा पोज दे रहे हैं। उन्होंने केवल ब्लैक सैंडो पहनी है और उनकी बाजू फूली हुई दिख रही है। कृष्णा का ये लुक देखकर फैंस भी हैरान हो गए। हर कोई ये पूछ रहा है कि ये आपने कैसे किया।

End of Feed