Kritika Kamra Dating: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं कृतिका कामरा आस्कर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जैसा की आपको मालूम है सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' में कृतिका कामरा ने सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं बल्कि रियल लिए में भी करण कुंद्रा संग रोमांस फरमाया था। काफी सालों तक साथ रहने के बाद कृतिका ने करण से ब्रेकअप कर अपने रास्ते अलग कर लिए थे। ब्रेकअप के बाद कृतिका ने हमेशा से अपना ध्यान प्रोफेशन को दे डाला। हालांकि अब कृतिका ने कथित तौर पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।
Image Source: Kritika Kamra Instagram
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की हुई बल्ले-बल्ले, 'अनुपमा' के बाद राजन शाही संग दोबारा करेंगे काम?
इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने एक्टर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) संग तस्वीर शेयर कि जिससे साफ हो गया है दोनों एक दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों ब्रेकफ़ास्ट टेबल पर एक दूजे की तस्वीर खींचते हुए दिखाई दिए। सिर्फ यही नहीं दोनों ने एक दूसरे के निक नेम भी रिविल कर डाला। सोशल मीडिया पर कृतिका और गौरव को बधाई दे रहे हैं। पेशे से गौरव कपूर एक एक्टर होने के साथ-साथ क्रिकेट प्रजेंटर भी हैं। गौरव इस समय क्रिकेट से जुड़े सारे टूर्नामेंट्स को होस्ट करने के साथ-साथ कॉमेंट्री भी करते हैं। फिल्मों की बात करें तो आग, वेडनेस डे, काई पोचे, बैड लक गोविंद में नजर आ चुके हैं। गौरव का फिल्मी करियर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन उनका क्रिकेट में होस्टिंग हिट रही। ऐसे में अब कृतिका कामरा भी कई ना कई हद तक क्रिकेट में अपना समय देंगी। कृतिका और गौरव कपूर की डेटिंग न्यूज इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।
गौरव कपूर और कृतिका कामरा की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हुई दिखाई दीं। वहीं अब टीवी और बॉलीवुड के बाद कृतिका कामरा ओटीटी प्लेटफॉर्म धूम मचा रही हैं। बात करें कृतिका कामरा की उम्र 37 साल है तो गौरव कपूर उनसे 7 साल बड़े यानी 44 साल के हैं। दोनों के बीच उम्र का काफी लंबा फासला है जिसे फैंस ने कपल का बॉन्ड देखते हुए नजरअंदाज किया।
