Khatron Ke Khiladi 15: शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बने Vivian Dsena, Rohit Shetty के सामने लगा देगा आग

Khatron Ke Khiladi 15 First Contestant: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस के सामने पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।

Khatron Ke Khiladi 15 First Contestant: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15 ) की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। रोहित शेट्टी शो का ऐलान कर चुके हैं। मेकर्स की तरफ से काफी पहले एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसके बाद से ही दूसरा कोई ऑफिशियल अपडेट शो के बारे में नहीं आया है। अब तक सिर्फ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो रहा था, लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है, जो पहले बिग बॉस का हिस्सा रह चुका है और अब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो में धमाका करेगा। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: करण के घटिया झूठ का होगा पर्दाफाश, तुलसी के पैरों तले खिसकेगी जमीन)

Vivian Dsena in Khatron Ke Khiladi 15

Vivian Dsena in Khatron Ke Khiladi 15 (Instagram-photo credit)

कौन है शो का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट?

रोहित शेट्टी के शो का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी के लाडले यानी विवियन डीसेना हैं। विवियन बिग बॉस 18 में नजर आए थे और इसी शो में उन्हें टीवी का लाडला का टैग मिला था। बिग बॉस 18 में विवियन फर्स्ट रनर-अप रहे थे और अब वह एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में कदम रख रहे हैं। विवियन डीसेना खतरो के खिलाड़ी 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। दावा है कि विवियन ने खुद कंफर्म किया है कि वह शो में एंट्री करके धमाका कर देंगे, लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से पहले कंटेस्टेंट का कंफर्म नाम जारी नहीं किया गया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मित्तल की एक चाल से जेल में सड़ेगी मायरा? बेटी के लिए गिड़गिड़ाएगी अभिरा)

Vivian Dsena in Khatron Ke Khiladi 15 (Photo Credit- Instagram)

पहले भी शो का हिस्सा रह चुके हैं विवियन डीसेना

विवियन डीसेना पहले भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुके हैं। वह सीजन 7 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में आए थे और यहां पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सीधा ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गए थे। विवियन खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 फाइनलिस्ट थे। फैंस विवियन को खतरनाक स्टंट करते देख काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए थे।

शो में आएंगे पुराने कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 15 में धांसू ट्विस्ट आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में पुराने सीजन के चार कंटेस्टेंट्स धमाका कर सकते हैं। दावा है कि निया शर्मा, मिस्टर फैजू, करण वाही और जैस्मिन भसीन हिस्सा ले सकती हैं। करण वाही खतरों के खिलाड़ी 8 में नजर आए थे। निया शर्मा सीजन 8 की विनर रह चुकी हैं और जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में दिखी थीं। वहीं, मिस्टर फैजू सीजन 12 के रनर-अप थे।

End of Feed