KKK 15 में सीक्रेट कंटेस्टेंट बनेंगे विवियन डीसेना? Rubina Dilaik ने बताया सच; जैस्मिन संग झगड़े पर भी दिया बयान

Khatron Ke Khiladi 15 Rubina Dilaik Open Up On Jasmin Bhasin And Vivian Dsena: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में विवियन डीसेना नजर आएंगे या नहीं, इस मामले पर रुबीना दिलैक ने चुप्पी तोड़ी है।

Khatron Ke Khiladi 15 Rubina Dilaik Open Up On Jasmin Bhasin And Vivian Dsena: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, करण वाही और ऋत्विक धनजानी सहित कई पुराने कंटेस्टेंट्स भी कदम रखने के लिए तैयार हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए विवियन डीसेना का नाम भी सामने आया था, जिसे लेकर अब एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने चुप्पी तोड़ी है। रुबीना दिलैक ने बताया है कि एक्टर इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। वहीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने "खतरों के खिलाड़ी 15' से पहले जैस्मिन भसीन संग अपने झगड़े पर भी बयान दिया है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: प्रेस कॉन्फ्रेंस में Harsh Gujral से भिड़ीं Rubina Dilaik, लगाई कॉमेडियन को फटकार

rubina dilaik on vivian dsena

रुबीना दिलैक ने विवियन डीसेना और जैस्मिन भसीन पर दिया ये बयान, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

'खतरों के खिलाड़ी 15' के सीक्रेट कंटेस्टेंट बनेंगे विवियन डीसेना?

'खतरों के खिलाड़ी 15' ने दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं जब रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) से सवाल किया गया कि क्या विवियन डीसेना इसका हिस्सा बनेंगे या नहीं? इसपर रुबीना दिलैक ने बताया कि ये खबरें शायद सच न हों, क्योंकि विवियन डीसेना कुछ ही वक्त पहले पिता बने हैं। उन्होंने विवियन डीसेना को 'पूरी तरह से परिवार में शामिल इंसान' बताया, साथ ही इस बात से भी पर्दा उठाया कि विवियन डीसेना एक जेंटलमैन हैं जो अपनी पत्नी, बच्चे और मां का बहुत सम्मान करते हैं। यह भी पढ़ें: TV को नीचा दिखाने वाली Farrhana Bhatt को Rubina Dilaik का करारा जवाब, बोलीं- मैं लड़ जाऊंगी अगर... - Exclusive

End of Feed