Farhana Bhatt Confirms For Khatron Ke Khiladi 15! Fans Assumes: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली फरहाना भट्ट इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। फरहाना भट्ट ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए लाखों लोगों के दिलों को जीता। इस शो में उनके अंदाज को खूब पसंद किया गया। वह फिनाले तक भी गईं, लेकिन 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं। वहीं अब फरहाना भट्ट का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए भी सामने आ रहा है। लंबे वक्त से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वह शो का हिस्सा बनने वाली हैं। वहीं हाल ही में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की एक फोटो सामने आई है, जिससे फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि फरहाना भट्ट 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए कंफर्म हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें: Farhana Bhatt के साथ कुनिका सदानंद और अयान लाल ने लगाए ठुमके, फोटोज देख फैंस बोले- सास बहू और बेटा
'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए फरहाना भट्ट हुईं कंफर्म? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
फरहाना भट्ट की फोटो से मिला हिंट
फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने व्हाइट टॉप में अपनी एक फोटो शेयर की। वह तस्वीर में हाथ से K का साइन बनाती नजर आईं। इस फोटो को शेयर करते हुए फरहाना भट्ट ने लिखा, "कब? कहां? कितने बजे? K?" फरहाना भट्ट की इस फोटो को देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आने वाली हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "खतरों के खिलाड़ी?" दूसरे यूजर ने लिखा, "फरहाना भट्ट की 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एंट्री देखने लायक होगी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "तो चलो, फरहाना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में आ रही है।" चौथे यूजर ने लिखा, "खतरों के खिलाड़ी? मैं बेहद एक्साइटेड हूं।" यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने पार्टी में लगाए बसीर अली संग ठुमके, दोनों की कमेस्ट्री ने खींचा फैंस का ध्यान
रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जनवरी में शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए इन सितारों के नाम भी आए सामने
बता दें कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के अलावा भी कई सितारों के नाम "खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए सामने आ चुके हैं। इस लिस्टम में अविनाश मिश्रा, प्रणाली राठौड़, हर्ष गुजराल, चुम दरांग और मुनव्वर फारूकी जैसे स्टार्स शामिल हैं। रोहित शेट्टी के इस शो की शूटिंग मई के आखिर में शुरू हो जाएगी। वहीं जुलाई तक 'खतरों के खिलाड़ी 15' टीवी पर दस्तक देगा।
