Khatron Ke Khiladi 14 में प्रियंका-अंकित को देख कैसा होगा Nimrit Kaur Ahluwalia का रिएक्शन, क्या दुश्मन से बनेंगे दोस्त?

Nimrit Kaur ahluwalia on Priyanka-Ankit in Khatron Ke Khiladi 14: टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर बात की। साथ यह भी बताया की अगर शो में प्रियंका और अंकित ये तो उनका क्या रिएक्शन होगा।

Nimrit Kaur ahluwalia on Priyanka-Ankit in Khatron Ke Khiladi 14: टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया जल्द ही टीवी पर वापसी करती हुई नजर आएंगी वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में वह अपने इस शो के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं और उन्हे कई डेरिंग स्टंट करने होंगे जो काफी अलग होगा। सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस से बातचीत के दौरण पूछा गया की आपको कैसा लगेगा जब प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता शो में आएंगे। निमृत का इस सवाल पर क्या कहना था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Nimrit Kaur ahluwalia on Priyanka-Ankit in Khatron Ke Khiladi 14

निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) ने कहा की अगर प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में आएंगे तो उन्हे कोई प्रॉब्लम नहीं है। दरअसल बिग बॉस 16 के घर में इन दिनों एक्ट्रेस की कैट फाइट देखने को मिली थी और आज भी यह एक दूसरे से बात नहीं करती हैं। सिर्फ यही नहीं देखा गया की निमृत प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की मौजूदगी भी गवारां नहीं होती थी। बात दें 16वें सीजन के विनर एमसी स्टेन बने थे।

End of Feed