टीवी मसाला

तलाक की खबरों के बीच Dalljiet Kaur ने शिमरी ड्रेस में दिखाया ग्लैमरस अवतार, अदाएं देख निखिल पटेल को होगी जलन

Dalljiet Kaur Shines Like Star In Award Show: बीती रात मुंबई में इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन हुआ था, जिसमें दलजीत कौर होस्ट बनकर पहुंचीं। दलजीत ने इवेंट के लिए शिमरी ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। दलजीत का इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

दलजीत कौर ने अवॉर्ड नाइट में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

Dalljiet Kaur Shines Like Star In Award Show: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण दलजीत कौर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) और निखिल पटेल की शादी को अभी एक साल का ही वक्त हुआ है, लेकिन उनकी शादी तलाक की कगार पर पहुंच गई है। एक्ट्रेस का कहना है कि निखिल पटेल (Nikhil Patel) इस शादी को ही नहीं मानते हैं। इन सबसे इतर तलाक की अटकलों के बीच बीते दिन दलजीत कौर 'इंटरनेशनल आईकॉनिक अवॉर्ड शो' में पहुंचीं, जहां उनके ग्लैमरस अवतार ने ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इंटरनेशनल आईकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 से जुड़ा दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस शिमरी ड्रेस पहन पोज देती नजर आईं। बता दें कि दलजीत कौर अवॉर्ड शो में बतौर होस्ट पहुंची थीं। उन्होंने जय सोनी के साथ अवॉर्ड नाइट होस्ट की थी। हालांकि इससे पहले दलजीत कौर ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिये। उनकी खूबसूरती देख फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इन्हें दुनिया की सारी खुशियां और पॉपुलैरिटी मिलनी चाहिए।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "दलजीत के लिए बहुत बुरा महसूस हो रहा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "दलजीत को सारी खुशियां मिलनी चाहिए। अभी बहुत आगे तक जाना है।"

dalljiet kaur (1)

dalljiet kaur (1)

इन सबसे इतर दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बीते दिन भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। दलजीत ने कई सूटकेस की फोटोज शेयर की थीं, जिसके कैप्शन में लिखा था, "सूटकेस में जिंदगी, 4 महीने और गिनती आगे जारी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article