Khatron Ke Khiladi 13: Shiv Thakare का साथ देने के लिए Rohit Shetty के शो में धांसू एंट्री मारेगा ये क्यूट कंटेस्टेंट!!

Abdi Rozik to join Shiv in KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के शो में शिव ठाकरे के पक्के दोस्त अब्दु रोजिक भी नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स ने अब्दु रोजिक को शो के लिए अप्रोच किया है।

Abdi Rozik to join Shiv in KKK 13: रोहित शेट्टी का सेलेब्रिटी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (KKK 13) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा और डेजी शाह जैसे सितारे शो को शूट करने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। ये सितारे साउथ अफ्रीका से लगातार अपने फोटो और वीडियोज शेयर करके फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। साउथ अफ्रीका पहुंचे सेलेब्रिटीज के अलावा भी कुछ सितारे खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को जॉइन करने के लिए वहां जा सकते हैं। अगर मीडिया में फैली खबरों की मानें तो बिग बॉस 16 से मशहूर हुए अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रतियोगियों को जॉइन कर सकते हैं।

Abdu Rozik on KKK 13

Abdu Rozik on KKK 13

बिग बॉस 13 में अब्दु रोजिक ने अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके क्यूटनेस की वजह से बिग बॉस 16 को जबरदस्त टीआरपी मिली थी। बिग बॉस 13 में अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे की जुगलबंदी को भी दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया था। ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स अब्दु रोजिक से शो में शामिल होने के लिए बात कर रहे हैं ताकि दर्शकों को शिव-अब्दु की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिल पाए। मेकर्स ने अब्दु के साथ हाल में ही बात शुरू की है, जिस कारण आखिरी फैैसला नहीं हो पाया है।

End of Feed