Amitabh Bachchan on Ajmal Kasab: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के नए एपिसोड में इस बार कुछ ऐसा सुनने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींचा। शो में देश के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) पहुंचे थे। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। निकम ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद कसाब ने मुंबई आने की वजह को लेकर दावा किया था कि वो अमिताभ बच्चन का फैन है और उनसे मिलने के लिए मुंबई आया था। ये सुनकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। इस बात पर दिया गया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।
अमिताभ बच्चन का रिएक्शन हुआ वायरल (Image Source: Sony Tv Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20: 'मेरा बाप तेरी क्या हालत करेगा', मनोज तिवारी की बेटी Rhiti ने Qazi Touqeer को दी धमकी? हुईं ट्रोल
उज्ज्वल निकम ने किए कई खुलासे
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के खास एपिसोड ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ की टीम पहुंचीं। शो में राजकुमार राव और वामिका गब्बी भी निकम के साथ पहुंचे थे। 26/11 मामले पर बात करते हुए बच्चन ने निकम से पूछा कि कसाब को फांसी देने में करीब चार साल क्यों लग गए। बच्चन ने पूछा, 'उसे तो वहीं गाड़ देना चाहिए था। इतना वक्त क्यों लगा?' इसके बाद निकम ने अदालत में आतंकी अजमल कसाब से पहली बार मिलने का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, 'जब अजमल कसाब अदालत में आया, तो वो मुझे घूरकर देख रहा था और मैं उसे देख रहा था।' निकम ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान कसाब ने अपनी गिरफ्तारी और पहचान को लेकर कई दावे किए थे। वकील के मुताबिक, कसाब ने शुरुआत में दावा किया था कि उसे 26/11 हमलों के सिलसिले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। उसने कहा था कि उसे 6 नवंबर को जुहू चौपाटी से गिरफ्तार किया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:मौत से 2 घंटे पहले Mushtaq Khan से मिले थे Rajpal Yadav, बोले- 'काश पता होता...'
एक बयान ने खींचा ध्यान
उज्ज्वल निकम ने कसाब के एक और कथित बयान को याद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनसे कहा था कि वो मुंबई अमिताभ बच्चन को देखने आया था। निकम ने बच्चन से कहा, 'आपको हैरानी होगी कि उसने आगे क्या कहा था। उसने कहा था कि मैं तो अमिताभ जी को देखने के लिए आया था। ये सच में हुआ था।' इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, “नहीं-नहीं, सर, अगर वो आया होता तो हमारे घर से जाने वाला नहीं था। वहीं हम गोली मार देते उसे।'
