'क्या सच्चा प्यार ऐसा होता है...' Kashmera Shah ने गोविंदा-सुनीता को मारा ताना!!

Kashmera Shah Post: गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद के बीच कश्मीरा शाह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने सच्चे प्यार, शादी और बेवफाई को लेकर सवाल उठाए हैं।

Kashmera Shah Post: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर आए दिन नए बयान सामने आ रहे हैं। सुनीता कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को लेकर आरोप लगा चुकी हैं। वहीं, गोविंदा भी इन बयानों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। अब इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। कश्मीरा ने अपने पोस्ट में सच्चे प्यार, शादी और बेवफाई को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Toxic की सक्सेस के लिए Nayanthara ने मुंडवाया सिर? एक्ट्रेस की फोटोज ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल)

Kashmera Shah post

कश्मीरा शाह ने शेयर किया पोस्ट (pic credit-instagram)

कश्मीरा शाह ने शेयर किया पोस्ट

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उनकी यह पोस्ट प्यार, शादी और बेवफाई को लेकर है। कश्मीरा ने आसमान में दिल के आकार की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि क्या आज भी सच्चा प्यार मौजूद है। कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि क्या यही सच्चा प्यार है? क्या ऐसा प्यार आज भी होता है, जिसमें कोई अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए इतना कुछ कर सके? उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा प्यार कहां मिलेगा। कश्मीरा ने कहा कि शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने की खबरों से वह काफी निराश हैं और शायद उन्हें खुद भी एक बार वास्तविकता को समझने की जरूरत है।

End of Feed