गणपति विसर्जन में लगातार बज रहे ढोल से परेशान हुईं कशिश कपूर, बोलीं- किसी को परेशान करके कौन सी भक्ति होती है...

Kashish Kapoor Slams Loud Dhol And Music During Ganpati Visarjan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कशिश कपूर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गणपति विसर्जन के दौरान बजने वाले लाउड म्यूजिक और ढोल पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आईं। कशिश कपूर ने इसे हैरेसमेंट का नाम भी दिया।

Kashish Kapoor Slams Loud Dhol And Music During Ganpati Visarjan: टीवी की मशहूर पर्सनालिटी कशिश कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। कशिश कपूर ने बिग बॉस 18 में रहते हुए सुर्खियां तो बटोरीं ही, साथ ही अब वह सोशल मीडिया पर भी अपनी बेबाकी का सबूत देती नजर आ रही हैं। हाल ही में कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह विसर्जन के दौरान बजने वाले लाउड म्यूजिक और ढोल पर नाराजगी जाहिर करती नजर आईं। कशिश कपूर ने अपने वीडियो में ये तक सवाल किया कि किसी को परेशान करके कौन सी भक्ति होती है। कशिश कपूर का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

kashish kapoor on ganpati visarjan

फोटो क्रेडिट- कशिश कपूर इंस्टाग्राम

कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने अपने वीडियो में कहा, "दूसरों को परेशान करके कौन सी भक्ति होती है। और मुझे पता है कि अब मैं ये बोल रही हूं तो आएंगे कुछ धर्म के रक्षक मेरे कमेंट सेक्शन में मुझे गाली देने। लेकिन प्लीज मेरी बात समझें, जो मैं बोल रही हूं। मैं 20वीं मंजिल पर रहती हूं और मेरे घर के सारे खिड़की दरवाजे सब बंद हैं, लेकिन अभी ये जो नीचे शोर हो रहा है ये जो बज रहा है वो मेरे दिमाग में घुस रहा है। मैं समझती हूं कि विसर्जन है, जुलूस है, मैं भी गई हूं और मुझे पसंद है। ये एहसास कमाल का है, लेकिन भाई 15 मिनट, 20 मिनट, आधा घंटा, एक घंटा, लेकिन ये साढ़े तीन घंटे से बजे जा रहा है। कितना इंप्रेस करोगे बप्पा को एक ही कोने में बजा-बजाकर।"

End of Feed