Karishma Tanna ने बेटे संग शेयर की पहली फोटो, फैंस को दिखाई लाडले की झलक

Karishma Tanna Share Photo With New Born: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने बेटे संग पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने बेटे की झलक दिखाई है। इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

Karishma Tanna Share Photo With New Born: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) मां बन गई हैं। करिश्मा अपने पूरे प्रेग्नेंसी पीरियड में काफी एक्टिव रही हैं। वह जिम से लेकर सोशल मीडिया तक पर नजर आती थीं और अब वह एक क्यूट से बेबी बॉय की मां बन गई हैं। करिश्मा ने एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे की गुड न्यूज फैंस को दी थी, लेकिन फैंस करिश्मा के बेटे की पहली झलक देखना चाहते हैं और एक्ट्रेस ने फैंस की इस डिमांड को पूरी कर दिया है। करिश्मा तन्ना ने अपने बेटे के साथ पहली तस्वीर शेयर कर दी है, जो हर मां की तरह करिश्मा के लिए भी काफी खास है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Harshvardhan Rane को डेट कर रही हैं Sanjeeda Shaikh? रिजॉर्ट में बिताए प्राइवेट मोमेंट की फोटोज देख फैंस हैरान

karishma tanna

karishma tanna (photo credit- instagram)

बेटे संग करिश्मा तन्ना की पहली फोटो

करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार की झलक दिखाई है। पहली तस्वीर में करिश्मा ने अपने बेटे का सिर्फ हाथ दिखाया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा की एक उंगली उनके बेटे ने बहुत ही मासूमियत के साथ पकड़ रखी है। इस तस्वीर में उसके छोटे छोटे हाथ पर फैंस का ध्यान अटक गया है। बता दें कि करिश्मा तन्ना ने अब तक अपने बेटे का नाम रिवील नहीं किया है। फैंस अब बेटे का चेहरा देखने के साथ साथ उसका नाम जल्द ही जानना चाहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Traitors 2: 'दोनों पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा', शो में Shweta Tiwari ने मैरिड लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

Karishma Tanna (photo credit- instagram)

    मां नहीं बनाना चाहती थीं करिश्मा तन्ना

    करिश्मा तन्ना डिलीवरी से कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया और अंगद बेदी के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस मौके पर करिश्मा ने खुलासा किया था कि वह मां नहीं बनना चाहता थीं। करिश्मा ने बताया था कि वह और वरुण बंगेरा ने बेबी प्लानिंग को लेकर श्योर नहीं थे। वह बेबी को इस दुनिया में लाने से डर रहे थे। वैश्विक अनिश्चितता, कोविड-19 महामारी और दुनिया भर में चल रहे युद्धों के कारण वह दोनों बेबी को नहीं लाना चाहते थे, लेकिन बाद में पॉजिटिव सोच के साथ दोनों आगे माता पिता बनने का फैसला लिया। बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने साल 2022 में शादी की थी और चार साल बाद दोनों माता पिता बने हैं।

    End of Feed