Karishma Tanna Postpartum Care Routine: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक क्यूट बेटे को जन्म दिया है, जिसकी झलक अब तक एक्ट्रेस ने फैंस को नहीं दिखाई है। हालांकि, करिश्मा तन्ना समय समय पर कुछ फोटोज शेयर कर फैंस से कनेक्ट होती रहती हैं और इस बार एक्ट्रेस ने अपना पोस्टपार्टम केयर रूटीन यानी मां बनने के बाद अपनी देखभाल से जुड़ी चीजों के बारे में बताया है। इस पोस्ट में करिश्मा ने वो सब चीजें दिखाई हैं, जिसे उन्होंने अपने खाने पीने में शामिल किया है ताकि वह अपने बेबी को आराम से फीड करवा सके। 'मर्डर मार दे सड़क पर...', हत्या से 2 घंटे पहले Ankit Baliyan ने पोस्ट किया था ये वीडियो, फैंस की नम हुईं आंखें
karishma tanna (photo credit- instagram)
मां बनने के बाद इन चीजों को करिश्मा तन्ना ने डाइट में किया शामिल
करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने वो सब दिखाया है, जिसे वो इन दिनों खा रही हैं और पी रही हैं। इन चीजों के जरिए करिश्मा खुद को मजबूत बना रही हैं और ये चीजें उनके लिए बेबी को फीड करवाने में भी काफी मदद कर रही हैं। पहली तस्वीर में करिश्मा ने अपना लुक दिखाया, जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने का ग्लो दिखाई दे रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने फोटोज के जरिए बताया कि वह रोजाना शतावरी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पी रही हैं, जिससे दूध की मात्रा बढ़ती है। वह कमर के दर्द को ठीक रखने के लिए हीरा बोल ले रही हैं। इसके अलावा वह शरीर में पाचन की प्रक्रिया को ठीक रखने के लिए काफी सारे सीड्स को मिलाकर थोड़ा थोड़ा खाती हैं। करिश्मा सूखा नारियल खाती हैं और जीरा अजवाइन का पानी भी पीती है। ये सब चीजें मां बनने के बाद एक महिला के लिए काफी ज्यादा जरूरी है। एक्ट्रेस ने आखिर में बताया कि वह ब्रेस्ट मिल्क बंप का भी इस्तेमाल करती हैं। Rubina Dilaik की बर्थडे पार्टी में Farrhana Bhatt और ओरी ने मचाया गदर, एक्ट्रेस के चेहरे पर लगाया केककरिश्मा तन्ना ने नई मां से पूछा सवाल
इसके साथ ही करिश्मा तन्ना ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसमें एक्ट्रेस ने सभी महिलाओं को अपना ध्यान रखने के लिए कहा। इस कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं अपनी डिलीवरी के बाद की देखभाल की रूटीन की एक झलक शेयर कर रही हूं, जैसे कि दूध की सप्लाई बनाए रखने के लिए मैं क्या खाती-पीती हूं, दुखते निप्पल्स का ध्यान कैसे रखती हूं, पीठ दर्द से राहत कैसे पाती हूं और पूरे दिन खुद को हाइड्रेटेड कैसे रखती हूं। आजकल मेरे दिन कुछ ऐसे ही बीतते हैं।अच्छी डाइट, रिकवरी, पंपिंग और यही सब दोहराना। साथ ही, गर्म और ठंडी सिकाई भी बहुत मददगार और जरूरी होती है और प्लीज रोज बेली सपोर्ट बेल्ट पहनें। मैं भी इसे पहनती हूं। हर चीज़ की जानकारी कैप्शन में दी गई है। मम्मीज, मुझे बताएं कि क्या ये टिप्स आपके काम आएंगे।'
