Karanvir Bohra to Make Entry In Aami Dakni: टीवी के चर्चित एक्टर करणवीर बोहरा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करणवीर बोहरा ने अपने करियर में कई हिट शोज दिये हैं, जिसमें 'कुबूल है' से लेकर 'सौभाग्यवति भव:' तक शामिल है। विराज के तौर पर करणवीर बोहरा ने ऐसी एक्टिंग की थी कि आज भी लोग उनके तेवर से कांपते हैं। खास बात तो यह है कि करणवीर बोहरा एक बार फिर से टीवी पर धाकड़ वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह मेल लीड बनकर सोनी टीवी के शो 'आमी डाकिनी' (Aami Dakini) में कदम रखने वाले हैं।
फोटो क्रेडिट- सोनी लिव/करणवीर बोहरा इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga: रुबीना दिलैक ने सरेआम खोल दी अभिनव शुक्ला की पोल, तेवर देख मैदान में उतरे मुनव्वर फारूकी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'आमी डाकिनी' (Aami Dakini) की कास्ट हर 25 एपिसोड के बाद बदल दी जाएगी। प्रोडक्शन टीम से जुड़े सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और हम चीजों को नई ऊचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। एपिसोड के हिसाब से कहानी कहना शो पर जच रहा है। करण वीर बोहरा की एंट्री हितेश भारद्वाज के कैरेक्टर को भी नया आयाम देगी और आगे आने वाली स्टोरी दर्शकों को शो से बखूबी बांधेगी।" डाउनटाउन मिरर की मानें तो 'आमी डाकिनी' की पूरी कास्ट बदल दी जाएगी। हालांकि शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राची शर्मा और हितेश भारद्वाज 'आमी डाकिनी' में बने रहेंगे।
बता दें कि सोनी टीवी के 'आमी डाकिनी' (Aami Dakini) में जहां हितेश भारद्वाज अयान रॉय चौधरी का रोल अदा कर रहे हैं तो वहीं राची शर्मा मीरा घोष का किरदार निभा रही हैं। अभी तक करणवीर बोहरा के रोल से पर्दा तो नहीं उठा है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका किरदार स्टोरीलाइन में नई जान फूंकेगा और इसे दिलचस्प बनाने का काम करेगा। करणवीर बोहरा को शो का हिस्सा बनाकर मेकर्स 'आमी डाकिनी' के दर्शकों की संख्या में भी इजाफा करना चाहते हैं। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स का ये दांव सफल होगा या नहीं।
