Laughter Chefs 3 के सेट पर होगी Karan Kundrra Tejasswi Prakash की शादी, शुरू हुई रस्में; देखें वीडियो

Karan Kundra Tejasswi Prakash Wedding Bells: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का इंतजार फैंस कर रहे हैं। लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर करण-तेजस्वी की शादी का माहौल बनाया गया है, जो अब वायरल हो रहा है।

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Wedding Bells: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के स्टार कपल हैं। दोनों की शादी से जुड़ी रिपोर्ट्स आती रहती हैं लेकिन कपल ने अब तक शादी पर चुप्पी साथ रखी हैं। तेजस्वी और करण का साफ कहना है कि वे दोनों अभी शादी नहीं करने वाले हैं, लेकिन दोनों साथ है। इन खबरों के बीच लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर अलग ही नजारा देखने के लिए मिला। सेट पर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) शादी से जुड़ी रस्में करते दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गया है। आइए आपको वीडियो का सच बताते हैं। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में एंट्री से पहले बेटियों संग कैंपेनिंग पर निकलीं Rubina Dilaik, पति को बनाया फोटोग्राफर)

Laughter Chefs 3 के सेट पर होगी Karan Kundrra Tejasswi Prakash की शादी, शुरू हुई रस्में; देखें वीडियो

टीआरपी के लिए करवाई करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी

बीते दिनों ही खबर आई थीं कि लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबरों का फायदा उठाते हुए मेकर्स दिखाई देंगे। सेट पर दोनों की शादी से जुड़ा काफी बड़ा ड्रामा होगा और उसी से जुड़ा प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दोनों ही पंजाबी स्टाइल में शादी से जुड़ी रस्में करते दिख रहे हैं औ तेजस्वी-करण के साथ बाकी सेलेब्स काफी मस्ती मजाक कर रहे हैं। भारती भी दोनों का खूब मजाक उड़ा रही है। वीडियो में दोनों का संगीत होता है और दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला भी पहनाते हैं। इतना ही नहीं, तेजस्वी और करण थाली में से अंगूठी तलाश करने की रस्म भी करते हैं, जो मजेदार है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: RECALL: 10 साल पहले Hina Khan ने क्यों छोड़ा था Yeh Rishta Kya Kehlata Hai? हैरान करेगी हकीकत)

karan Kundrra and Tejasswi Prakash (photo credit- instagram)

शादी पर क्या है तेजस्वी प्रकाश की प्लानिंग

बता दें कि हाल ही में एक पोडकास्ट में तेजस्वी प्रकाश ने खुलासा किया है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि करण कुंद्रा के परिवार के लोग भी पूछते हैं कि वह दोनों शादी कब कर रहे हैं। करण और तेजस्वी अपने करियर की वजह से शादी नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी ने कई बार कहा है कि अभी उनका पूरा ध्यान करियर पर हैं और वह ऐसे टाइम पर शादी नहीं करना चाहतीं। तेजस्वी ने ये भी कहा था कि करण और उनका रिश्ता शादी जैसा ही है। हालांकि, अभिषेक कुमार ने अपने एक बयान में कहा था कि करण और तेजस्वी कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। उनका ये बयान फैंस को हैरान करने वाला साबित हुआ था।

End of Feed