Atul Parchure Passes Away: 'कपिल शर्मा शो' फेम अतुल परचुरे का आज 14 अक्टूबर को निधन हो गया। अतुल परचुरे अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। 57 साल की उम्र में अतुल परचुरे ने अंतिम सांसें ली। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे, लेकिन आज एक्टर इस लड़ाई से जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह गए। अब एक्टर की मौत के बाद से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
Atul Parchure
मराठी और हिंदी फिल्मों में अपनी शादार एक्टिंग से लोगों का दीवाना बनाने वाले अतुल परचुरे की मौत से सभी को झटका लगा है। बता दें कुछ साल पहले ही अतुल परचुरे को अपनी बीमारी का पता लग पाया था। अतुल परचुरे 'कपिल शर्मा शो' में कई किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर कैंसर के बाद से काफी ज्यादा कमजोर हो गए थे। अतुल परचुरे अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए हैं। बता दें एक्टर के परिवार में उनकी मां, पत्नी और बेटी है।
इन शो और फिल्मों में भी आए नजर
कपिल शर्मा शो के अलावा एक्टर कॉमेडी सर्कस, यम हैं हम, आरके लक्ष्मण की दुनिया जैसे शो में अपना जादू दिखा चुके हैं। फैंस उनके कॉमेडे के दीवाने थे। टीवी सीरियल्स के अलावा अतुल अपनी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें एक्टर शाहरुख खान के साथ बिल्लू में नजर आ चुके हैं। वही सलमान खान के साथ फिल्म पार्टनर में और अजय देवगन के साथ ऑल द बेस्ट में भी दिखाई दे चुके हैं। अतुल फिल्म क्योंकि, सलाम-ए-ईश्क, कलयुग, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, और खिचड़ी जैसी कई फिल्में में नजर आ चुके हैं।
