टीवी मसाला

Bigg Boss 18 से कटा गुणरत्न सदावर्ते का पत्ता, दूसरे हफ्ते में ही बिग बॉस ने दिखाया बाहर का रास्ता

Bigg Boss 18 Gunratna Sadavarte Out Of Salman Khan Show In Second Week: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन दूसरे हफ्ते में ही शो से गुणरत्न सदावर्ते को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस बात से फैंस भी हैरत में हैं।

Image

'बिग बॉस 18' से कटा गुणरत्न सदावर्ते का पत्ता

Bigg Boss 18 Gunratna Sadavarte Out Of Salman Khan Show In Second Week: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' लोगों के दिलों पर धीरे-धीरे कब्जा जमाने लगा है। लेकिन अभी भी कुछ कंटेस्टेंट्स जहां लोगों को खूब मनोरंजक लग रहे हैं तो वहीं कुछ ने दर्शकों को पकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की जब से शुरुआत हुई है, तब से ही कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते (Gunratna Sadavarte) सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह लगातार घर में रहकर ऐसी बातें करते हैं, जिन्हें देख सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि दूसरे सप्ताह की शुरुआत में ही गुणरत्न सदावर्ते को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से गुणरत्न सदावर्ते (Gunratna Sadavarte) को अचानक बाहर आना पड़ा। हालांकि उनके बाहर निकलने का कारण उनके विवादित बयान नहीं बल्कि बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित पुराने केस हैं। गुणरत्न सदावर्ते से जुड़ी ये जानकारी बिग बॉस 18 के फैनपेज 'बिग बॉस तक' ने दी है। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर गुणरत्न सदावर्ते के सिलसिले में लिखा, "गुणरत्न सदावर्ते को उनके केस के कारण बाहर निकाल दिया गया है। लेकिन वो बाद में शो का हिस्सा बन सकते हैं।" मीजिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुणरत्न सदावर्ते ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मराठा आरक्षण की अपील की थी।

लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान गुणरत्न सदावर्ते (Gunratna Sadavarte) कोर्ट में उपस्थित नहीं रहे। ऐसे में बाकी वकीलों ने गुणरत्न सदावर्ते के सिलसिले में जज को बताया कि वह 'बिग बॉस 18' में हैं। इस बात पर कोर्ट ने निराशा जाहिर की, साथ ही मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर तक के लिए टाल दी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article