Kamya Punjabi ने 'बिग बॉस 20' को बताया 'बोरिंग', ट्वीट कर Rhiti Tiwari पर भी कसा तंज

Kamya Punjabi Calls Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर काम्या पंजाबी का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में उन्होंने 'बिग बॉस 20' को बोरिंग बताया है।

Kamya Punjabi Calls Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट्स की गेम रोजाना नया रुख ले रही है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स अपनी लड़ाई और गेम के लइे खूब सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 20' को लेकर काम्या पंजाबी का ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह सलमान खान के शो के हर सीजन पर अपनी राय बखूबी साझा करती हैं। वहीं इस बार भी काम्या पंजाबी ने बेबाकी दिखाते हुए 'बिग बॉस 20' का रिव्यू किया। उन्होंने शो को तो बोरिंग बताया ही, साथ ही मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को भी आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: उदिति सिंह की टीम ने रीति तिवारी को लगाई फटकार, कहा- तू कितनी जलनखोर है

Bigg Boss 20: Kamya Punjabi ने रीति तिवारी पर कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के एपिसोड्स पर रिेक्शन देते हुए काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने कहा, "ये लोग पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स के बारे में बार-बार इतनी बातें क्यों कर रहे हैं? एंटरटेनमेंट तो भूल जाओ, ये बहुत ही ज्यादा बोरिंग लग रहा है।" काम्या पंजाबी ने अगले ट्वीट में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "ये जो मिस तिवारी कर रही थीं, मतलब गा रही थीं, मतलब जैसे कोई गाना पढ़करके सुना रही थीं, उसे रैप बोलते हैं?" काम्या पंजाबी के ये ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गए। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके ट्वीट पर रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मर्द की निशानी मूंछ से' Aasif Khan के बयान पर भड़कीं Gauahar Khan, Yung DSA को किया एक्सपोज

    काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, "रीति तिवारी जो कर रही थीं, उसे रैप नहीं पाप बोलते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सॉन्ग? चार लाइन बगैर गाली नहीं बोल पाई, और ये खुद को रॉकस्टार कहती है।" बता दें कि काम्या पंजाबी के अलावा गौहर खान, जान कुमार सानू और मनु पंजाबी जैसे एक्स 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स ने भी रीति तिवारी को आड़े हाथों लिया है।

    End of Feed