Jhanak: ऐश्वर्या शर्मा के बाद अब अर्जित तनेजा ने ठुकराया 'झनक', लीप से पहले दिया मेकर्स को तगड़ा झटका

Arjit Taneja Not Going To Star In Jhanak Actor Shares Tweet Over It: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' में जल्द ही लीप आने वाला है। 'झनक' में 20 साल का लीप आएगा। शो को लेकर खबर थी कि इसमें अर्जित तनेजा बतौर लीड नजर आएंगे। लेकिन अब इस मामले पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Arjit Taneja Not Going To Star In Jhanak Actor Shares Tweet Over It: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिबा नवाब और कृषाल आहूजा स्टारर 'झनक' साल 2023 में शुरू हुआ था। शुरुआत में तो सीरियल ने अच्छी टीआरपी बटोरी, लेकिन अब इसकी रेटिंग में काफी कमी आ चुकी है। 'झनक' को टीआरपी में वापिस पटरी पर लाने के लिए मेकर्स भी जद्दोजहद कर रहे हैं। जल्द ही सीरियल में 20 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद हिबा नवाब और कृषाल आहूजा शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं नए कलाकारों की सीरियल में एंट्री होगी। अभी तक 'झनक' (Jhanak) के लिए कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) और रिया शर्मा को लीड रोल के लिए चुना था। लेकिन अब इस मामले पर खुद अर्जित तनेजा ने चुप्पी तोड़ी है।

'झनक' को दिखाया अर्जित तनेजा ने ठेंगा

End of Feed