Arjit Taneja Quits Jhanak Amid Show Going Off Air Rumor: टीवी के धमाकेदार शो 'झनक' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'झनक' की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। कृषाल आहूजा, हिबा नवाब और चांदनी शर्मा के लव ट्रायएंगल के बाद 'झनक' के सीजन 2 की शुरुआत रिया शर्मा, ट्विंकल अरोड़ा और अर्जित तनेजा के साथ हुई। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी लव ट्रायएंगल देखने को मिला। यूं तो शो की टीआरपी शुरुआत में काफी अच्छी चल रही थी, लेकिन बीते कुछ वक्त से 'झनक' का टीआरपी में भट्टा बैठ चुका है। वहीं इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि एक्टर अर्जित तनेजा ने 'झनक' (Jhanak) को छोड़ने का फैसला कर लिया है। उनकी जगह शो में टीवी के पॉपुलर एक्टर ने एंट्री मारी है।
फोटो क्रेडिट- अर्जित तनेजा इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: Rise and Fall: पवन सिंह को शो में नहीं मिल रही इज्जत, सिंगर ने जूनियर्स को पढ़ाया तमीज का पाठ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जित तनेजा ने 'झनक' (Jhanak) के मेकर्स संग हुई आपसी सहमति के बाद शो को छोड़ने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो एपिसोड टाइमिंग बढ़ने के बाद अर्जित तनेजा के लिए टाइम मैनेज करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने निजी कमिटमेंट्स और टाइम की कमी के कारण शो से किनारा कर लिया है। बता दें कि 'झनक' में अब अर्जित तनेजा की जगह एक्टर राजवीर सिंह ने एंट्री की है। उनसे जुड़ी 'झनक' की एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर ट्विंकल अरोड़ा और रिया शर्मा के साथ नजर आए।
बता दें कि 'झनक' (Jhanak) से पहले अर्जित तनेजा जीटीवी के शो 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में नजर आ रहे थे, जिसमें उन्होंने सृति झा के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि टीआरपी की लगातार कमी के कारण अर्जित तनेजा के इस शो को भी बंद कर दिया गया। वहीं राजवीर सिंह की बात करें तो वह कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें 'नीरजा', 'उड़ती का नाम रज्जो', 'कुर्बान हुआ' और 'सूफियाना प्यार मेरा' जैसे टीवी सीरियल शामिल हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि बतौर ऋषि राजवीर सिंह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं या नहीं।
