Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी (Manisha Rani) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अलग अंदाज से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना ली है। मनीषा सबसे पहले बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी। इसके बाद वो झलक दिखला जा 11 में नजर आई थीं। मनीषा ने अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। मनीषा ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी। वो झलक दिखला जा 11 की विनर थीं। मनीषा ने अपने व्लॉग में खुलासा किया कि उन्हें अभी तक उन्हें प्राइस मनी नहीं मिली है।
Manisha Rani (credit Pic: Instagram)
मनीषा हाल ही में अपने दोस्त महेश केशवाला उर्फ ठगेश के साथ एक व्लॉग में नजर आई थी। मनीषा और ठगेश एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए। वीडियो में मनीषा ठगेश से कहती हैं कि तुम चाय की दुकान खोलना।
3 महीने बाद भी मनीषा को नहीं मिली प्राइस मनी
इस पर ठगेश कहते हैं, मैं क्यूं चाय की दुकान खोलूंगा। तुमने झलक दिखला जा 11 जीता। तुम चाय की दुकान खोलो। इस पर मनीषा कहती हैं, मुझे अभी तक प्राइज मनी नहीं मिली है। इसमें भी ये लोग आधी प्राइस मनी काट लेंगे। झलक दिखला जा 11 को ऑफ एयर हुए तीन महीने हो चुके है।
झलक दिखला जा 11 से अरशद वारसी, मलाइका अरोड़ा और फराह खान बतौर जज जुड़े थे। शो में मनीषा दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज थी। मनीषा को बिग बॉस ओटीटी 2 से पॉपुलैरिटी मिली थी। शो में उनके रियल नेचर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। मनीषा शो की सेकेंड रनरअप थीं। शो में उनके और अभिषेक मल्हान की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दोनों की दोस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया।
