Jhalak Dikhhla Jaa 10 में हुआ डबल एविक्शन, अमृता खानविलकर और पारस कलनावत हुए बाहर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 7, 2022, 05:40 PM IST

Amruta khanvilkar and paras kalnawat jhalak dikhhla jaa 10 elimination: ताजा जानकारी के मुताबिक कंटेस्टेंट अमृता खानविलकर और पारस कलनावत को झलक दिखला जा सीजन 10 से एलिमिनेट कर दिया गया है। एलिमिनेशन से जज काफी हैरान हैं।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Elimination: दिखला जा सीजन 10 छोटे परदे के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक कंटेस्टेंट अमृता खानविलकर और पारस कलनावत को झलक दिखला जा सीजन 10 से एलिमिनेट कर दिया गया है। एलिमिनेशन से जज काफी हैरान हैं। अमृता ने एक इमोशनल पल शेयर किया और बताया कि माधुरी दीक्षित के सामने डांस करना उनके लिए कितना भाग्यशाली है। अमृता खानविलकर ने इन सभी सालों में माधुरी को अपना आदर्श बनाया है।

Jhalak Dikhhla Jaa 10

Jhalak Dikhhla Jaa 10

अमृता ने अपने प्रशंसकों के साथ अपनी जर्नी को शेयर करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया है। अमृता ने अपनी टीम को समर्थन देने और हर प्रदर्शन के साथ कुछ नया सीखने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'पिछले दो महीने शानदार के अलावा कुछ नहीं रहे और इस साल ने मुझे सबसे ज्यादा खुश किया…लेकिन आज जैसे ही एपिसोड प्रसारित हो रहा है, मैं #jhalakdiklajaa10 के खूबसूरत मंच को अलविदा कह रही हूं।' यहां देखें अमृता खानविलकर का पोस्ट-

End of Feed