माही विज संग तलाक की अटकलों के बीच इस हसीना संग कॉन्सर्ट पहुंचे जय भानुशाली, जानें क्या है वायरल फोटो का सच

Jay Bhanushali Spotted With This Bigg Boss 15 Contestant Amid Divorce Rumors: टीवी के चर्चित एक्टर जय भानुशाली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में तलाक की खबरों के बीच वह एक हसीना के साथ कॉन्सर्ट में नजर आए, जिसके बाद से उन्हें लेकर तमाम बातें बन रही हैं।

Jay Bhanushali Spotted With This Bigg Boss 15 Contestant Amid Divorce Rumors: टीवी के चर्चित एक्टर जय भानुशाली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। जय भानुशाली ने एक एक्टर ही नहीं बल्कि होस्ट के तौर पर भी लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन बीते कुछ वक्त से जय भानुशाली अपने और माही विज के रिश्तों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज के तलाक की खबरें सामने आई थीं। हालांकि इन बातों को माही ने सिरे से खारिज किया था। वहीं इन अटकलों के बीच ही जय भानुशाली एक हसीना के साथ कॉन्सर्ट में स्पॉट हुए हैं। उनकी तस्वीर सामने आने के बाद से ही उन्हें लेकर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

jay bhanushali mahhi vij

फोटो क्रेडिट- जय भानुशाली, माही विज इंस्टाग्राम

जय भानुशाली (Jay Bhanushali) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी ये फोटो एक कॉन्सर्ट से जुड़ी है, जिसमें वह 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट मायशा अय्यर के साथ दिखाई दिये। ये हसीना 'बिग बॉस 15' में भी जय भानुशाली के साथ थीं। दोनों की ये फोटोज वायरल होते ही लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। यहां तक कि एक्टर की डेटिंग से जुड़ी बातें भी बनने लगीं। लेकिन बता दें कि वायरल फोटो का सच डेटिंग की अफवाहों से बिल्कुल उल्टा है। दरअसल, मायशा अय्यर ने जय भानुशाली को राखी बांधी थी और दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है। 'बिग बॉस 15' के दौरान ही मायशा अय्यर और जय भानुशाली की दोस्ती हुई थी और तब से ही दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। यहां तक कि खुद माही विज भी मायशा अय्यर को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं।

End of Feed