Isha Malviya को मिला नया प्यार? मिस्ट्री मैन संग शेयर की लवी-डवी फोटो; 1 जुलाई को करेगी बड़ा ऐलान

Isha Malviya Shared Photo With Mystery Man: एक्ट्रेस ईशा मालवीय के नए पोस्ट ने फैंस को हिला दिया। इस तस्वीर की वजह से दावा किया जा रहा है कि ईशा की जिंदगी में नया प्यार आ गया है।

Isha Malviya Shared Photo With Mystery Man: टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) अपने काम से ज्यादा लव लाइफ की वजह से चर्चा में रही हैं। ईशा की जिंदगी में पहले अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) रहे और फिर ईशा का रिश्ता समर्थ जुरेल के साथ भी रहा। बिग बॉस में ईशा की लव लाइफ ने हर किसी को हैरान कर दिया था, जिस पर काफी बवाल हुआ। अब लगता है ईशा मालवीय को नया प्यार मिल गया है। ये हम नहीं... ईशा की नई फोटो बता रही है। एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन के साथ एक फोटो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस फोटो में वह मिस्ट्री मैन के साथ लवी-डवी वाले पोज दे रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: समंदर किनारे Mouni Roy में फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, एक्ट्रेस की मदस्त अदाएं देख फैंस बोले- 'आग लगा दी'

Isha malviya

Isha malviya (photo credit- instagram)

ईशा मालवीय ने फोटो से फैंस को किया कन्फ्यूज

ईशा मालवीय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। इस फोटो के जरिए ईशा ने एक बार फिर लोगों को ये बात करने पर मजबूर कर दिया है कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ईशा ने फोटो में अपना लवी डवी वाला अंदाज दिखाया है। इस फोटो में ईशा और उनके सीक्रेट पर्सन का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन दोनों ने अपने हाथ के जरिए दिल का डिजाइन बनाया है, जिससे दोनों ने फोटो को रोमांटिक बना दिया। इस फोटो में ईशा के मिस्ट्री मैन के चेहरे की थोड़ी सी झलक दिख रही है, लेकिन वह पहचान में नहीं आ रहे। इस तस्वीर के साथ ईशा ने 1 जुलाई 2026 (1-7-2026) की तारीख लिखी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: परिवार से अपनी जमीन वापस लेने पहुंचे Anurag Dobhal, भाई और मम्मी को लगवाए थाने के चक्कर

isha malviya (photo credit- instagram)

    प्रोजेक्ट या लव एंगल?

    इस तारीख ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। ईशा की ये फोटो बेशक रोमांटिक है, लेकिन तारीख से फैंस को लग है कि ईशा कोई प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकती हैं। लोगों का ये भी मानना है कि ईशा ने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए इस तरह ही रोमांटिक फोटोज शेयर की है, ताकि उनके प्रोजेक्ट को लाइमलाइट मिले।

    ईशा मालवीय की लव लाइफ

    बता दें कि ईशा मालवीय की लव लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। ईशा और अभिषेक दोनों ही उडारियां सीरियल में एक साथ आए और दोनों की दोस्ती कम समय में प्यार में बदल गई। इसके बाद ईशा का अभिषेक से ब्रेकअप हुआ। उनका रिश्ता समर्थ से शुरू हो गया। हालांकि, जब ईशा बिग बॉस में आईं तो उनके साथ अभिषेक ने एंट्री ली। यहां पर दोनों की बातचीत नजदीकियों में बढ़ने लगीं। तभी वाइल्ड कार्ड के तौर पर समर्थ शो में आए। इसके बाद तीनों के बीच काफी ड्रामा हुआ।

    End of Feed