The Kapil Sharma Show में वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर! कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने दिया जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 08:09 PM IST

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक की वापसी हो गई है। कृष्णा के आने के बाद फैंस को उम्मीद दी थी शो पर सुनील ग्रोवर भी वापस आ सकते हैं। अब इस मामले में कृष्णा अभिषेक ने जवाब दिया है। एक्टर ने कहा कि जब हम सब सेट पर होंगे तो खूब सारा धमाल मचेगा।

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो आए दिन सुर्खियों में रहता है। शो में कुछ समय पहले ही कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने वापसी की है। कृष्णा की वापसी से फैंस बेहद खुश है। कृष्णा सपना के किरदार में फैंस को फिर से खूब एंटरटने कर रहे हैं। कृष्णा की वापसी के बाद से फैंस सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुनील द कपिल शर्मा शो में वापसी करने वाले हैं। अब इस खबर पर कृष्णा अभिषेक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कृष्णाी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर को लेकर बात की। एक्टर ने कहा, क्यों नहीं सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं?

krushna abhishek (1)

krushna abhishek and sunil grover (credit pic: instagram)

कृष्णा ने कहा, क्यों नहीं, ये उन पर निर्भर करता है। वो शानदार परफॉर्मर हैं। मैं सुनील का बहुत बड़ा फैन हूं। उन्हें एक बार फिर स्टेज पर सबके साथ परफॉर्म करते देखना हम सब के लिए अच्छा अनुभव होगा। मुझे उम्मीद है कि एक दिन जरूर ऐसा होगा। मुझे पूरी उम्मीद है।

End of Feed