'कार में आग लगी और मैं अंदर था...'- पवनदीप राजन ने याद किया भयानक एक्सीडेंट, मौत के करीब थे इंडियन आइडल विनर

Indian Idol Winner Pawandeep Rajan Open Up On His Accident: 'इंडियन आइडल' फेम पवनदीप राजन ने एक्सीडेंट के महीनों बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी कार में आग लग गई थी और वह उसके अंदर ही थे। पवनदीप राजन ने बताया कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

Indian Idol Winner Pawandeep Rajan Open Up On His Accident: 'इंडियन आइडल' से सबका दिल जीतने वाले पवनदीप राजन ने अपनी सुरीली आवाज के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। पवनदीप राज का मई, 2025 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में पवनदीप राजन बुरी तरह घायल हो गए थे और लंबे वक्त तक उन्हें अस्पताल में ही रहना पड़ा था। हाथ-पैर में फ्रैक्चर के साथ-साथ पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के सिर में भी चोट लगी थी। वहीं महीनों बाद सलीम-सुलैमान संग पॉडकास्ट के दौरान पवनदीप राजन ने एक्सीडेंट के दर्दनाक मंजर को याद किया। उन्होंने बताया कि कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

pawandeep rajan

फोटो क्रेडिट- पवनदीप राजन इंस्टाग्राम

पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की कार मुरादाबाद के पास ट्रक से टकरा गई थी, जिससे उनका भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। इस मामले पर पवनदीप राजन ने कहा, "शुरुआत में कोई भी हमारी मदद नहीं कर रहा था, लेकिन फिर पुलिस आई। कार में आग लग गई थी और मैं उस वक्त अंदर ही था। किसी ने मुझे बाहर खींचा। मुझे नहीं मालूम कि मैं कितने वक्त तक अंदर था, लेकिन जब मेरी आंख खुली तो मैं कार के बाहर था। इसके बाद मुझे अस्पताल ले जाया गया। मेरे दोनों पैर और एक हाथ टूट गए थे। मैंने घर फोन किया और अपने परिवार से जल्द आने के लिए कहा। मैं जल्द से जल्द इलाज कराने के बारे में सोच रहा था। अब तो ये सब ठीक हो चुका है।"

End of Feed