प्रेग्नेंसी में झूमकर नाचीं Indian Idol फेम सायली कांबले, मधुर आवाज से गरबा नाइट में लगाया चार चांद

Indian Idol Fame Sayli Kamble Dance In Pregnancy: टीवी के धमाकेदार शो 'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फैंस संग साझा की थी। वहीं प्रेग्नेंसी में सायली कांबले डांस करती और गाती नजर आईं। उनसे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Indian Idol Fame Sayli Kamble Dance In Pregnancy: टीवी के धमाकेदार शो 'इंडियन आइडल' से देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली सायली कांबले इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। 'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले पति धवल पाटिल संग सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी। प्रेग्नेंसी में भी सायली कांबले काम करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने गरबा नाइट में जाकर न केवल अपनी सिंगिंग का जादू बिखेरा। बल्कि जमकर वहां पर थिरकती भी नजर आईं। सायली कांबले (Sayli Kamble) के इससे जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह सिंगिंग के साथ-साथ झूमकर नाचती भी नजर आईं। प्रेग्नेंसी में भी सायली कांबले अपने कदम नहीं रोक पाईं।

'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले (Sayli Kamble) के ये वीडियोज देखते ही देखते सुर्खियों में आ गए। सायली कांबले ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मधुर आवाज में सुर छेड़ती नजर आईं। इतना ही नहीं, स्टेज पर गाने के साथ-साथ सायली कांबले ने डांस भी किया। सायली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "जहां हर स्टेप एक कहानी है, हर ठुमका एक इमोशन है और हर बीट पूरी तरह से जादू है। ऐ हालो...।" सायली कांबले के वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, "यार आपकी आवाज में बहुत सुकून है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें आप पर बहुत गर्व है मैम।"

End of Feed