Indian Idol 13: टीवी का मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) दर्शकों को बेहद पसंद है। इस शो के कंटेस्टेंट्स और जजेस आए दिन चर्चा में रहते हैं। लेकिन कई बार कुछ सिंगर्स रियलिटी शो का मजाक भी उड़ाते हैं। इस लिस्ट में गायक अमित कुमार का नाम भी शामिल है। कभी अमित ने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल की जमकर आलोचना की थी। जी हां, उन्होंने रियलिटी शो इंडियन आइडल को लेकर काफी बुरा भला का था। अब एक बार फिर इस शो पर अमित कुमार (Amit Kumar) को देख यूजर्स काफी हैरान है। अमित कुमार अपने पिता किशोर कुमार (Kishore Kumar) को समर्पित स्पेशल एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचे हैं। अमित कुमार न सिर्फ इस एपिसोड का हिस्सा बने, बल्कि उन्होंने प्रतियोगियों के साथ स्टेज भी शेयर किया।
amit kumar (credit pic: instagram)
इंडियन आइडल के मेकर्स ने हाल ही में सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर अपकमिंग वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अमित कुमार इंडियन आइडल के सेट पर दिखाई दिए। शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने उनका जोरदार स्वागत किया। सभी कंटेस्टेंट्स ने किशोर कुमार के गाने गाए। बिदिप्ता ने परफॉर्मेंस के दौरान फिल्म तेजाब का गीत कह दो की तुम गाया।
अमित कुमार ने स्टेज पर बताया कि कैसे इस सॉन्ग का कंपोजिशन हुआ था। अमित ने लक्ष्मी प्यारे लाल की एक्टिंग करके भी बताई। उन्होंने कहा, लक्ष्मी जी कहते थे कि तुम सीरियस नहीं हो। मैंने कहा मैं पैदा ही ऐसे हुआ हूं। उनका ये फनी अंदाज देखकर जजेस और कंटेस्टेंट्स मुस्कुराने लगे। अमित कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है।
अमित कुमार ने शो को लेकर दिया विवादित बयान
इंडियन आइडल के 12वें सीजन में अमित कुमार बतौर गेस्ट नजर आए थे। शो के ऑनएयर होने के बाद गायक ने कहा था कि कंटेस्टेंट्स ने किशोर कुमार के ऑइकोनिक गानों को बर्बाद किया है। इतना ही नहीं उनसे जबरदस्ती कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा था, मैंने पैसों की वजह से इस शो को किया था। अमित कुमार के इस बयान के बाद सिंगिंग रियलिटी शो को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी।
