'इंडियन आइडल' फेम Pawandeep Rajan 24 दिन बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, चेहरे पर दिखी घर जाने की खुशी

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Discharge From Hospital: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में जीत दर्ज कर चुके पवनदीप राजन अस्पताल से करीब 24 दिन बाद डिस्चार्ज हुए हैं। उन्होंने अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह घर जा रहे हैं।

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Discharge From Hospital: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में जीत दर्ज करने वाले पवनदीप राजन पर इस महीने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। बीते 5 मई को पवनदीप राजन का भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। पवनदीप राजन को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी कई सर्जरी भी हुई। हालांकि राहत की बात यह है कि पवनदीप राजन अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। खास बात तो यह है कि अस्पताल में 24 दिन रहने के बाद उन्हें अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने इस बात की जानकारी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह घर जा रहे हैं।

पवनदीप राजन हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

End of Feed