कैंसर रिकवरी के बीच Hina Khan ने ली आइस थेरेपी, वीडियो शेयर कर फैंस से कही ये बात

Hina Khan Video: एक्ट्रेस हिना खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्ट्रेस आइस थेरेपी लेती नजर आ रही हैं और उन्होंने फैंस को खास सलाह भी दी है।

Hina Khan Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हिना खान हाल ही में रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आई थीं। शो में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच टक्कर देखने को मिली थी। इस बीच हिना खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'आंखों में खटकना भी मजा...' Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan? Lock Upp 2 से बाहर आकर किया क्रिप्टिक पोस्ट)

hina khan video

हिना खान ने ली आइस थेरेपी (pic credit-instagram)

हिना खान ने ली आइस थेरेपी

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह करीब 70 किलो बर्फ से भरे टब में बैठी दिखाई दे रही हैं। यह सेटअप उनके घर की बालकनी में बनाया गया था। हिना ने बताया कि वह करीब 12 मिनट तक इस आइस बाथ में रहीं। उन्होंने कहा कि वह धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाना चाहती हैं, लेकिन यह सब डॉक्टरों की निगरानी में ही करेंगी। वीडियो के साथ हिना खान ने कैप्शन में लिखा, "आइस थेरेपी मेरे लिए किसी स्वर्ग जैसी है। मैं इसे डॉक्टरों की सख्त निगरानी में करती हूं। बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के इसे बिल्कुल न करें। धीरे-धीरे आगे बढ़ें और अपने शरीर की बात सुनें।" उन्होंने इस थेरेपी में मदद करने वाली टीम और डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया। साथ ही दोबारा जोर देकर कहा कि ऐसी थेरेपी हमेशा विशेषज्ञों की देखरेख में ही करनी चाहिए।

End of Feed