अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करने पर सलमान खान का बरसा गुस्सा, हिना खान ने भाईजान को कहा तहे दिल से शुक्रिया

Hina Khan Thank Salman Khan: पिछले हफ्ते 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने एक एपिसोड के दौरान अशनूर कौर के वजन का मजाक उड़ाया था। ऐसे में वीकेंड का वार में सलमान खान ने दोनों कंटेस्टेंट की क्लास लगाई थी जिसके लिए हिना खान ने भाईजान का धन्यवाद किया।

Hina Khan Thank Salman Khan: शो 'बिग बॉस 19' में पिछले हफ्ते तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने सारी हदें पार कर दी थी। नेशन टेलीविजन पर नीलम और तान्या को अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करते हुए पकड़ा गया। तान्या ने अशनूर को हाथी, फुग्गे, मोटी और डायनोसर जैसे शब्द इस्तेमाल किए थे। वहीं नीलम गिरी को भी कहते सुना कि अशनूर इतना डिटऑक्स पानी पीती है लेकिन उसका वजन कम नहीं हो रहा। दोनों की ये चुगली सुन दर्शकों के साथ-साथ टीवी सेलेब्स का खून खौला। सिर्फ यही नहीं सलमान खान ने वीकेंड का वार में तान्या और नीलम को खरी खोटी सुनाई जिसके लिए हिना खान ने होस्ट को धन्यवाद कहा पोस्ट शेयर कर।

Hina Khan Thank Salman Khan

Image Source: Jio Hotstar / Instagram

इंस्टाग्राम पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने पोस्ट शेयर किया जिसमें कैसे नीलम और तान्या अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के वजन को लेकर गॉसिप कर रहे हैं। कैप्शन में हिना ने लिखा, 'इस 'वीकेंड का वार' का इंतज़ार था और इसलिए मैंने अशनूर के खिलाफ कही गई दिल दुखा देने वाली बातों पर अपना गुस्सा ज़ाहिर नहीं किया। क्योंकि तुम्हें इतने सालों से जानने के बाद, मुझे पता था कि इस हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) इसका इंसाफ ज़रूर करेंगे। शुक्रिया सलमान, इस नाजुक मुद्दे को इतने ग्रेस के साथ उठाने के लिए। तुमने कर दिखाया। एक 21 वर्षीय लड़की को नेशनल टेलीविजन पर उसकी ऊंचाई, वजन और रूप-रंग के लिए बार-बार शर्मिंदा किया जा रहा है, जबकि कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने उससे कहीं अधिक दुनिया देखी है।' हिना खान के साथ-साथ कोमल पांडे, गौहर खान और रोहन मेहरा जैसे कलाकारों ने इस मुद्द पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहीर किया था।

End of Feed