Hina Khan और Rocky Jaiswal शादी के चंद दिन बाद देंगे रिश्ते की अग्निपरीक्षा, इस TV शो में आएंगे नजर

Hina Khan Rocky Jaiswal To Enter in This TV Show: हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हिना खान और रॉकी जायसवाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स सामने आई है कि ये नव विवाहित जोड़ा टीवी के एक नए शो में नजर आएंगे जहां अपनी रिश्ते की अग्नि परीक्षा देंगे।

Hina Khan Rocky Jaiswal To Enter in This TV Show: आज हिना खान और रॉकी जायसवाल के फैंस के लिए खास दिन रहा। टीवी के इस पसंदीदा कपल ने कोर्ट मैरिज कर एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 4 जून 2025 को बिना शोर गुल किए कपल ने शादी कर ली। टीवी से लेकर बॉलीवुड सभी सितारों ने हिना और रॉकी पर प्यार बरसाया। शादी की शहनाइयों के बीच हिना खान और रॉकी जायसवाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई। कहा जा रहा है कि ये न्यूली वेड कपल टीवी के रियलिटी शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

Hina Khan Rocky Jaiswal To Enter in This TV Show

एंटेरटेन्मेंट गलियारों से खबर सामने आई है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) एक साथ छोटे परदे पर नजर आएंगे। कलर्स टीवी का अपकमिंग रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) में हिना और रॉकी हिस्सा लेंगे। शादी के चंद दिनों बाद ही हिना और रॉकी स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए काफी मजेदार होने वाला है। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए। इस शो में कपल को अपने रिश्ते की अग्नि परीक्षा देनी होगी यानी लव टेस्ट होंगे।

End of Feed