कीमोथेरैपी के कारण लड़खड़ाने लगे हैं Hina Khan के पैर, एक्सरसाइज के दौरान कई बार गिर चुकी हैं एक्ट्रेस

Hina Khan Reveals Her Legs Get Numb Due To Chemotherapy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना खान ने इसका इलाज शुरू करा दिया है। लेकिन इलाज के कारण अब हिना खान को पैरों में भी दिक्कत होने लगी है। हिना ने बताया कि कई बार उनके पैर सुन्न हो जाते हैं।

Hina Khan Reveals Her Legs Get Numb Due To Chemotherapy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सबके दिलों में जगह बनाई है। हिना खान इन दिनों मुश्किलों से गुजर रही हैं। असल में हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसकी खबर एक्ट्रेस ने खुद जून महीने में दी थी। हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुनकर फैंस भी हैरान रह गए थे। एक्ट्रेस ने इसका इलाज शुरू करा दिया है और अभी तक उनके कई कीमोथेरैपी सेशन भी हो गए हैं। लेकिन कीमो के कारण हिना खान (Hina Khan) के पैरों पर असर पड़ने लगा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पैर कई बार अचानक सुन्न पड़ जाते हैं, जिससे वह गिर भी जाती हैं।

एक्सरसाइज के दौरान गिर जाती हैं हिना खान

End of Feed