कानूनी पचड़े में फंसीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, इस केस में काट रहीं कोर्ट के चक्कर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलAuthored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 7, 2022, 08:19 AM IST

Sapna Choudhary charged fraud and cheating case: सपना चौधरी लीगल केस की वजह से चर्चाओं में हैं। लखनऊ की एक अदालत से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 और 420 के तहत आरोप लगाए हैं।

Sapna Choudhary cheating case: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एकबार फिर से सुर्खियों में हैं। इस पर सपना चौधरी के चर्चाओं की वजह लीगल है। ताजा जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी और चार अन्य पर धोखाधड़ी की केस दर्ज किया गया है। साल 2018 के एक मामले को लेकर बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। लखनऊ की एक अदालत से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 और 420 के तहत आरोप लगाए हैं। माना जा रहा है कि सपना के अलावा अन्य आरोपी जुनैद अहमद, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय हैं, ये सभी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को है।

sapna choudhary

sapna choudhary

क्या है पूरा मामला

सब-इंस्पेक्टर फिरोज खान ने 14 अक्टूबर, 2018 को आशियाना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सपना और अन्य कलाकारों द्वारा एक डांस इवेंट आयोजित किया गया था। रात 10 बजे तक हजारों लोगों ने प्रति व्यक्ति 300 रुपये की दर से टिकट खरीदे थे। जब उपस्थित लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो उन्हें सूचित किया गया कि शो रद्द कर दिया गया है। कथित तौर पर टिकट का पैसा वापस नहीं किया गया और लोगों ने जगह-जगह हंगामा किया। पुलिस ने तब मामला दर्ज किया और जांच के बाद सपना और उनके साथियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

End of Feed