GHKKPM में भाविका शर्मा संग नजर आने वाले थे Hitesh Bharadwaj, इस एक कारण से कर दिया ऑफर रिजेक्ट

Hitesh Bharadwaj on GHKKPM: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) हाल ही में भाविका शर्मा की एंट्री हुई है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान हितेश भारद्वाज ने खुलासा किया की उन्हे सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ऑफर हुआ था लेकिन इस एक कारण से उनको ऑफर रिजेक्ट करना पड़ा।

Hitesh Bhardwaj on GHKKPM: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सीरियल को टीआरपी लिस्ट के शिखर पर पहुंचाने के लिए मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कहानी को दिन पर दिन दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने सीरियल में कई बड़े बदलाव किए जिसे कई लोग तो खुश है लेकिन कई लोग काफी उदास हैं। सीरियल में वैभवी हँकारे को रिप्लेस कर भाविका शर्मा की एंट्री हुई जिसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। अब हाल ही में शो का हिस्सा रह चुके हितेश भारद्वाज ने एक बड़ा खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि उन्हे शो ऑफर हुआ था लेकिन बाद में रिजेक्ट कर दिया।

Hitesh Bhardawaj on GHKKPM

इंडिया फोरम संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान हितेश भारद्वाज (Hitesh Bharadwaj) ने बताया कि हां, मुझे 'गुम है किसी के प्यार में' ऑफर हुआ क्यूंकी मैं दूसरा शो कर रहा हूँ जिसके चलते बात नहीं बन पाई। मेकर्स संग काफी बातचीत हुई प्लान भी बनाए। मेरे लिए तो काफी अच्छा होता अगर मैं शो का हिस्सा दोबारा बनता लेकिन अगर अभी नहीं हो पाया तो कुछ अच्छी ही बात होगी इसमें। हालांकि मैं बहुत खुश हूँ कि भाविका शो का वापिस हिस्सा बनीं। हाल ही में जो प्रोमो रिलीज हुआ मुझे अच्छा लगा।'

End of Feed