Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: चाइल्ड ट्रैफिकिंग का शिकार होंगे विनायक-सवि, बच्चों के लिए जान दांव पर लगाएगी पाखी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 09:53 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में इन दिनों कई ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। इस टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स भी बेहद रोमांचक होने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
चाइल्ड ट्रैफिकिंग के जाल में फंस जाएंगे विनायक और सवि।
बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डालेगी पाखी।
सई बताएगी सवि का सच, दंग रह जाएगा पाखी का पति विराट।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Twists: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist) टीवी सीरियल इन दिनों अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस टीवी सीरियल में फिलहाल फैमिली ड्रामा देखा जा रहा है (Ghum Hai Spoiler)। जहां विनायक और सवि अपने छोटे कंधों पर अपने माता-पिता का सच पता करने की जिम्मेदारी का बोझ उठा रहे हैं। इस टीवी सीरियल में पिछले कुछ एपिसोड्स में देखा गया कि विनायक को यह पता चल जाता है कि उसके असली माता-पिता विराट और पाखी नहीं हैं, जिसके बाद घर में हंगामा मच जाता है। हर कोई सई को इसका दोषी बताता है और उसे ताने देता है। लेकिन सई प्यार और सूझबूझ से हालात संभाल लेती है। अब इस टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में बेहद दिलचस्प ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler)।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler

अपनी जान दांव पर लगाएगी पाखी

गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update) में यह देखा जाएगा कि विनायक अपने माता-पिता को ढूंढ़ने निकल जाएगा, वहीं सवि भी अपने बाबा का पता लगाने के लिए विनायक का साथ देगी। इसी बीच यह देखने को मिलेगा कि रास्ते में यह दोनों चाइल्ड ट्रैफिकिंग का शिकार हो जाएंगे (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode)। लेकिन पाखी बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देगी। वह कार के सामने आ जाएगी लेकिन क्रिमिनल्स उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा देंगे, जिसकी वजह से पाखी घायल हो जाएगी मगर विनायक और सवि को कई नुकसान नहीं होगा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler)।

End of Feed