Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler alert 3rd november 2022: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) एक नया मोड आने वाला है। जगताप ने विराट को बता दिया है कि सवि उसकी बेटी है। इस बात को जानने के बाद विराट को एक पल के लिए यकीन नहीं होता है। इस सच्चाई को जानने के बाद वो सई और सवि को नागपुर छोड़ने से रोक देता है और अपने घर ले आता है। विराट सवि की सच्चाई पाखी और भवानी को भी बता देता है। वो कहता है सवि मेरी बेटी है और अब इसी घर में रहेगी। हालांकि भवानी कहती हैं कि वो कभी भी सवि को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानेगी। लेकिन विराट अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। अगर आपको लग रहा है कि अब सई और विराट के बीच में सब ठीक हो जाएगा, तो आप गलत सोच रहे हैं। शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
विराट ने सई को भेजा जेल
विराट सई को सच्चाई छुपाने के लिए दोषी ठहराता है। इतना ही नहीं, वो सवि की किडनैपिंग में भी सई पर शक जताता है। विराट सई को गिरफ्तार करवाता है। ये सब देखकर जहां एक तरफ भवानी खुश होती है तो दूसरी तरफ पाखी अपने आप को बेबस महसूस करती हैं। शो के अपकमिंग ट्रैक में विराट बन जाएगा सई का दुश्मन। सई को कौन निकालेगा जेल से बाहर। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
सवि की बीमारी के बारे में जान उड़ जाएंगे सई के होश
शो के अपकमिंग एपिसोड में सवि की तबीयत खराब हो जाएगी। सई अपनी बेटी के कुछ टेस्ट करवाएगी, जिसके बाद डॉक्टर बताते हैं कि उसे कोई जानलेवा बीमारी है। इसके लिए सर्जरी करवानी पड़ेगी। सई अपनी बेटी को बचाने के लिए विराट से मदद लेने का फैसला लेती हैं, क्योंकि सवि का इलाज कराने के लिए उसके पास उतने पैसे नहीं है।
