Bigg Boss 16, Shalin Bhatt and Archana Gautam: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16)के घर में इस साल भी अतरंगी कंटेस्टेंट लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। हमेशा की तरह इस सीजन में भी ऐसे कुछ कंटेस्टेंट हैं जिन्हें खाने से लेकर साफ सफाई तक कई चीजों से दिक्कतें हैं। इन्हीं में से एक हैं मशहूर टीवी एक्टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) भी अक्सर अपने माइक से बिग बॉस को यह बोलते नजर आते हैं, ‘बिग बॉस प्लीज चिकन भिजवा दो’। खुद ऑडियंश भी यह सुन-सुन कर अब पक गई हैं।
इसके साथ ही आज बिग बॉस के सब्र का बांध भी टूट गया है। बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार अब शालीन भनोट की एक्स्ट्रा चिकन वाली मांग को लेकर बिग बॉस ने उन्हें कॉन्फ्रेंस रूम में बुला लिया है।
बिग बॉस ने ली शालीन की क्लास
बिग बॉस के प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि शालीन भनोट दोबारा बिग बॉस से एक्स्ट्रा चिकन की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद बिग बॉस ने कहा, ‘शालीन ये कोई नई समस्या है क्या, आप लोगों को पूरा चिकन दिया जा रहा है’। जिस पर शालीन ने कहा, ‘बिग बॉस से समस्या कभी खत्म ही नहीं होती, घर के बाकी सदस्यों की वजह से मुझे पूरा चिकन नहीं मिल पा रहा है।’ इसके साथ ही बिग बॉस ने सभी घर वालो को यह साफ कर दिया है कि अलग से कोई चिकन नहीं आएगा।
‘नहीं जरूरत है ऐसे लोगों की यहां पर’
इस सब के बाद अर्चना गौतम भी शालीन भनोट पर आग बबूला होती नजर आ रही हैं। अर्चना को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘ये टीवी सीरियल ही क्यों नहीं करता, यहां आया ही क्यों है?, ऐसे लोगों की यहां कोई जरुरत नहीं हैं’। इस सब से शालीन भी अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं, जिस पर टीना दत्ता उन्हें शांत करने की कोशिश कर रही हैं।
बता दें कि आज बिग बॉस 16 का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है। आज घर के नए कप्तान का चुनाव भी होना होना है।
