Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sai joshi Leaving the Show?: गुम है किसी के प्यार में की सई जोशी उर्फ आयशा सिंह अब तक की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। कम वक्त में ये टीवी शो काफी पॉपुलर हो चुका है और इसका एक अच्छा खास फैनबेस है। हालांकि हाल के दिनों में चल रहे ट्रैक से फैन्स बहुत परेशान हो रहे हैं। आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में देश के टॉप टीवी शो में से एक रहा है। इसने टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप-5 में अपनी जगह बनाए रखी है। हालांकि, फैंस स्टोरीलाइन से काफी नाखुश हैं। अब एक बार फिर से प्रशंसकों ने अपने सदमे और निराशा को व्यक्त किया और इस बार ये आयशा सिंह के किरदार सई जोशी के लिए है।
GHKKPM
गुम है किसी के प्यार में के प्रशंसक सई जोशी से हैं नाखुश
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में, हमने सई (आयशा सिंह) को पाखी (ऐश्वर्या शर्मा) को बचाते हुए देखा है। जबकि खुद पाखी ने विराट (नील भट्ट) को फिर से सई के करीब देखने के बाद मौत को गले लगाने का फैसला किया था। हालांकि, सई और विराट ने उसे ढूंढा और उसे बचा लिया। पाखी को अब अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। लेकिन पाखी, विराट को माफ नहीं करेगी। इधर कहीं ना कहीं सई लगातार उस सवाल के बारे में सोच रही होगी जो पाखी ने अस्पताल में उससे पूछा था।
जैसा कि हम देख रहे हैं सई का पाखी, विराट और चव्हाण परिवार के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण व्यवहार रहा है। उनका अपमान करने या उनके साथ अशिष्ट व्यवहार करने के बावजूद, सई उनकी मदद कर रहे है। इसी वजह से फैन्स आयशा सिंह द्वारा निभाए गए सई के मुख्य किरदार से बिल्कुल खुश नहीं है। क्योंकि उनका कहना है कि सई उग्र हुआ करती थी और अब उसके किरदार के साथ मेकर्स खिलवाड़ कर रहे हैं। आजकल सई वैसी नहीं रही है जैसी पहले थी। इसी बात ने सभी प्रशंसकों को काफी परेशान कर दिया है।
आयशा सिंह छोड़ देंगी 'गुम है किसी के प्यार में'?
अभिनेत्री आयशा ने जब से टेलीविजन पर सई जोशी का किरदार निभाना शुरू किया है, तब से उनके बहुत बड़े प्रशंसक बन गए हैं। आयशा सिंह हमेशा ट्रेंड करती हैं। हालां फैन्स चाह रहे हैं कि आयशा अपने किरदार के विकास के कारण शो छोड़ दें। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
