Param Singh On GHKKPM TRP: टीवी दुनिया का चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घटती टीआरपी के कारण मेकर्स शो में लीप लेकर आए थे जिसके चलते कहानी में नए कलाकारों की एंट्री हुई थी। कहानी में इस समय वैभवी हंकारे, सनम जौहरी और परम सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। लगातार टीआरपी लिस्ट में फिर 'गुम है किसी के प्यार में' की नैया डूबती हुई नजर आई। इसी को देखते हुए एक इंटरव्यू के दौरान लीड एक्टर परम सिंह ने अपने शो की टीआरपी को लेकर बातचीत की।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की घटती टीआरपी पर परम सिंह (Param Singh) का मानना है कि ये सब उतार चढ़ाव होते रहते हैं। इंटरव्यू के दौरान परम ने कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी नई स्टोरी लाइन को लेकर लोगों का नजरिया अलग-अलग होता है। हो सकता है कि दर्शकों को एक ट्रैक पसंद आए लेकिन दूसरा नहीं या फिर नया देखना पसंद हो। ऐसे में कुछ भी स्थिर तो नहीं है। ये सब बोलने के बाद मुझे सच में लगता है कि सोचना जल्दबाजी होगी कि दर्शकों ने शो को अपने आप से जोड़ा है या नहीं।
एंटेरटेन्मेंट साइट बॉलीवुड लाइफ संग एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए ये भी बताया कि 'गुम है किसी के प्यार में' से जुडने के लिए मेरे अंदर कोई आशंका नहीं थी। मैंने बस यही सोचा कि मैं नील के किरदार को अपना बेस्ट दूंगा और ईमानदारी से उस पर काम करूंगा।' बता दें नील के किरदार में परम सिंह को दर्शकों से खूब तारीफ मिल रही है। कहानी में जल्द ही मोहित के खातिर तेजस्वी नील संग सात फेरे लेगी और अपनी और ऋतुराज की कहानी पर फुल स्टॉप लगा देगी।
