Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के मेकर्स करेंगे Shakti Arora के किरदार का 'दी एंड', कहानी में होगी ईशान की मौत?

Ishaan will Die in GHKKPM: हाल ही में खबर आई है की सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप आने वाला है, ऐसे में रिपोर्ट्स हैं की ईशान के किरदार को खतम कर दिया जाएगा। आखिर कहानी आगे क्या होने वाली है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Ishaan will Die in GHKKPM: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में काफी लंबे समय से खबर आ रही है की कहानी में जल्द ही मेकर्स लीप लाने वाले हैं। इसकी वजह है घटती टीआरपी जिसके कारण मेकर्स को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि शो से जहां नए किरदारों की एंट्री होगी वहीं कई पुराने कलाकारों की विदाई होने जा रही है। अब कुछ ही देर पहले खबर आई है की शो में ईशान के किरदार की मौत करा दी जाएगी, जाने कैसे टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Ishaan will Die in GHKKPM

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लीप आने के कारण शो से शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल सीरियल के बजट की वजह से मेकर्स को फैसला लेना पड़ा क्यूंकी एक्टर को काफी तगड़ी रकम फीस के तौर पर दी जा रही थी। वहीं क्यूंकी भाविक शर्मा अभी नई है उनके शो में रखा गया है, हालांकि खबर आई है की शो से ईशान के किरदार को हटा दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में ईशान की मौत हो जाएगी और नई किरदार की एंट्री होगी सवि के ओपॉजीट।

End of Feed