Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: घटिया TRP देख चैनल ने थमाया मेकर्स को नोटिस, जुलाई तक बंद होगा शो!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Could Off Air In July Due To Low TRP: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन अब शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इसकी हालत देख चैनल ने भी मेकर्स को नोटिस थमा दिया है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Could Off Air In July Due To Low TRP: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ था। 'गुम है किसी के प्यार में' ने शुरुआत से ही लोगों का मनोरंजन तो किया ही था, साथ ही टीआरपी में भी जबरदस्त अपनी धाक जमाई हुई थी। लेकिन सीजन 3 की शुरुआत होते ही 'गुम है किसी के प्यार में' के बुरे दिन शुरू हो गए। सीरियल की टीआरपी लगातार गिरती चली गई। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कमान संभालने के लिए सीरियल में भाविका शर्मा की भी वापसी हुई, लेकिन इसके बाद भी शो को कोई खास फायदा नहीं हुआ। वहीं अब 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

'गुम है किसी के प्यार में' पर जल्द लगेगा ताला

End of Feed