Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma Makes Comeback: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने बीते कई सालों से छोटे पर्दे पर जबरदस्त जगह बनाई हुई है। 'गुम है किसी के प्यार में' में भाविका शर्मा की फिर से एंट्री होने वाली है और इस बार वह आईपीएस सवी ठक्कर के रूप में नजर आएंगी। भाविका शर्मा से जुड़ा 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी वापसी पर एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने बताया कि सवी कहीं नहीं गई थी और हमेशा से यहीं थी। लेकिन भाविका शर्मा से जुड़ा ये प्रोमो वीडियो देख लोगों ने मेकर्स को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें: GHKKPM: वैभवी हंकारे के बाद अब इस हसीना के किरदार पर लगा फुल स्टॉप, भाविका शर्मा की एंट्री से पहले किया बाहर
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के इस प्रोमो वीडियो में भाविका शर्मा आईपीएस ऑफिसर के लुक में नजर आईं। वीडियो में वह कहती दिखाई दीं, "कहां गई थी सवी, वो हमेशा से यहीं थी। बस कुछ वक्त की मोहलत मांगी थी मैंने, और देखिये मैं दोबारा आप सबके पास आ गई हूं। बड़ा मजा आया दोबारा आकर, सब इतने खुश थे, मैं इतनी खुश थी।" वीडियो में भाविका शर्मा के अलावा परम सिंह भी शूटिंग करते नजर आए। इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा नजर आया, "आ रही है वो, बहुत जल्द।"
लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का ये प्रोमो वीडियो दर्शकों को खुश नहीं कर पाया। लोगों ने तेजस्विनी और नील के साथ की मां की। एक यूजर ने लिखा, "हमें तेजनील चाहिए। उम्मीद करता हूं कि आपका किरदार छोटा हो और हम तेजनील की कहानी नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ देखें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एक और ऑफ एयर नोटिस के लिए तैयार रहना 'गुम है किसी के प्यार में', क्योंकि ये बहुत जल्द होने वाला है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "नील और तेजस्विनी की केमिस्ट्री सवी और रजत से ज्यादा बेहतर है।"
