Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से सामने आया भाविका शर्मा का पहला लुक, आईपीएस सवी ठक्कर बन लगाएंगी परदे पर आग

Bhavika Sharma Look From GHKKPM: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अब सोशल मीडिया पर हाल ही में सेट से भाविका शर्मा का पहला लुक सामने आया है जो देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है।

Bhavika Sharma Look From GHKKPM: टीवी दुनिया का जाना-माना सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार टीआरपी की मार झेल रहा सीरियल में एक बड़ा बदलाव किया गया। हाल ही में लीप लाकर कहानी में वैभवी हँकारे को लीड रोल की भागडोर दी गई थी। अब मेकर्स ने रातों-रात एक्ट्रेस को रिप्लेस कर भाविका शर्मा को शो में वापिस लाने का फैसला किया। भाविका शर्मा फिर एक बार सवी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी जिसका पहला लुक सेट से सामने आया है। भाविका शर्मा अपने नए लुक से शो में आग लगाने को तैयार है।

Bhavika Sharma First Look From Ghum Hai KisiKey Pyaa Meiin

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaa Meiin) फिर एक बार भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) नजर आने वाली हैं। ऐसे में मेकर्स ने शो के सेट से एक्ट्रेस का पहला लुक फैंस को सप्राइज़ देते हुए रिलीज किया। तस्वीर में भाविका शर्मा आईपीएस सवी ठक्कर के लुक में नजर आ रही है। भाविका शर्मा एक कुर्सी पर पुलिस की वर्दी पहन बैठी हुई हैं। ये देख सभी दंग रह गए और शो के अपकमिंग एपिसोड में एक्ट्रेस को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर भाविका शर्मा का ये लुक आग की तरह वायरल हो रहा है।

End of Feed