Karan Veer Mehra Epic Reply To Trolls As He Gets Slammed For Poem: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में रहते हुए करण वीर मेहरा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। लेकिन हाल ही में करण वीर मेहरा अपने करियर से इतर अपनी एक कविता के लिए चर्चा में बने हुए हैं जो उन्होंने पहलगाम हमले के बाद कही थी। करण वीर मेहरा ने अपनी कविता में एक्टर आशुतोष राणा की पंक्तियां दोहराई थीं, लेकिन इस कविता के लिए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) बुरी तरह ट्रोल हो गए। कुशाल टंडन और एल्विश यादव जैसे स्टार्स ने उनका नाता पाकिस्तान से जोड़ दिया। लेकिन अब करण वीर मेहरा ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आंख के बदले आंख इस दुनिया को अंधा बनाकरन हीं छोड़ेगी, आखिरी इंसान के पास आंख रहेगी और हम जानते हैं कि वो इंसान कौन हो सकता है। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या आप नफरत की इस चेन को तोड़कर दुनिया को बेहतर जगह बनाना चाहेंगे? असल में यही मतलब मेरी कविता का था। पहलगाम हमले में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मेरा दिल अभी भी उनके लिए रो रहा है। उम्मीद करता हूं कि दोषियों को ऐसी कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिसके वे लायक हैं। हम डरे हुए नहीं हैं, हम सहमे नहीं हैं। सुनील शेट्टी सर का क्वोट है, 'अगली छुट्टी कश्मीर में।"

Karan veer Mehra
बता दें कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को ताना मारते हुए एल्विश यादव ने पोस्ट में लिखा था, "भाई पाकिस्तान से वोट मिले थे क्या?" वहीं कुशाल टंडन ने करण पर तंज कसते हुए लिखा था, "अरे कोई पाकिस्तान की टिकट करवाओ।"
