Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 23th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि विराट प्लेन के अंदर चला आता है। वहीं दूसरी तरफ आतंकी चव्हाण निवास को बहुत ज्यादा टॉर्चर करते हैं। साथ ही काकू से जमीन पर पड़े खाने को मुंह से उठवाते हैं।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 23th June Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज आतंकी सई को सत्या और विराट में से किसी एक को गोली मरने को कहेंगे। वहीं दूसरी तरफ सत्या सई को विराट के पास जाने को बोलता है।
विराट और सत्या के बीच फसेंगी सई
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की भीमा सई को विराट और सत्या में से किसी एक को गोली मारने के लिए कहता है। सत्या सई से कहता है कि तुम मुझे गोली मारोम विराट तुमसे बहुत प्यार करता है। मैंने यहां आने से पहले विराट को हमारी शादी का सच बता दिया था। इस बात को सुन विराट सई से गोली ना चलाने को कहता है। लेकिन सत्या सई को गोली चलाने के लिए कहता रहता है। भीमा कहता है कि गोली चला दो वरना सब मारे जाएंगे।
सई-विराट को एक करेगा सत्या
विराट और सत्या को गोली मारने से पहले सई अपने उपर गोली तान लेती है। इसी दौरान भीमा विराट को गोली मारने के बजाए अपने साथी को गोली मार देता है। भीमा सई से हेल्प मांगता है लेकिन उसके बदले में सई उससे किसी को नुकसान ना पहुंचाने का वादा मांगती है। इसी दौरान सत्या सई से कहता है कि तुम विराट के पास चली जाओ क्यूंकि तुम उससे बहुत प्यार करती हो। सत्या कहता है की जिंदगी में वक्त से पहले सभी फैसले ले लेने चाहिए।
सई को मैसेज देगा विराट
आयशा सिंह स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की विराट वॉशरूम में सई के लिए मैसेज छोड़ता है कि वो एयर मार्शल की बंदूक ढूंढे। सई एयर मार्शल की बंदूक उठाकर आतंकी के सिर पर तान देती है और सभी को बंदूक नीचे रखने को बोलती है। इसी दौरान विराट और आतंकी के बीच झड़प होने लगती है।
सीरियल में आएगा ट्विस्ट
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की सभी पैसेंजर और आतंकी के बीच झड़प होने लगती है। इसी दौरान गीतांजलि अपनी बंदूक निकालकर सवी पर तान देती है। सवी गीतांजलि से बचने के लिए उसे काट देती है, लेकिन तभी वो उस पर गोली चला देती है।
