गुम है किसी के प्यार में, 15 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) पाखी, सई और विराट के रिश्ते में उथल पुथल चल रही हैं। शो में इन दिनों पाखी, सई और विराट सवि का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यहां पर विराट और पाखी के बीच लव टेस्ट होता है। लव टेस्ट में पाखी और विराट हार जाते हैं। वहीं, विराट और सई गेम में राजा और रानी बनते हैं। गेम में दोनों स्टेज पर गाना गाते हैं। इसके बाद सवि पाखी से कहती हैं कि आप हम तीनों की एक फोटो खींच दो। गेम के बाद विराट पाखी के खराब मूड को ठीक करने की कोशिश करता है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (credit pic: instagram)
विराट पाखी से कहता है कि तुमने मुझे अपने फेवरेट कलर और एक्टर के बारे में क्यों नहीं कुछ बताया। हालांकि पाखी इस बात का कोई जवाब नहीं देती हैं। विराट पाखी से कहता है कि तुम अपने चेहरे की मुस्कान मत जाने देना। विराट पाखी से कहता है कि तुम सई को लेकर परेशान मत हो। वो मेरी बच्चे की मां हैं। ऐसे में उसकी फ्रिक करना कुछ गलत नहीं हैं। पाखी कहती हैं लेकिन जब भी तुम अकेले थे तब मैं थी तुम्हारे साथ। पाखी को हमेशा लगता है कि विराट सई से ज्यादा प्यार करता है। उसके उसकी ज्यादा परवाह है।
बस एक्सीडेंट में जाएगी पाखी की जान
पिकनिक से वापस आते समय बस का टायर पंचर हो जाता है जिसकी वजह से ड्राइवर बैलेंस खो देगा। इसके बाद सभी लोग परेशान हो जाएंगे। विराट सभी को शांत रहने के लिए कहेगा। विराट सभी लोगों को धीरे- धीरे रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकालेगा। एक्सीडेंट देखकर सई घबराहट में फ्रीज हो जाएगी। वो सई से कहता है बाहर निकलो लेकिन वो शॉक में चली जाती है। विराट सई को गोद में उठाकर बाहर लाएगा। उधर पाखी बस की बैकसीट पर बेहोश हो जाएगी।
