Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप लाने वाले हैं। लीप आने के बाद शो के लीड कैरेक्टर्स शो छोड़ देंगे। लीप के बाद शो में सई और विराट के बच्चों की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। मेकर्स ने शो के लिए उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) और फहमान खान (Fahmaan Khan) को अप्रोच किया है। उल्का गुप्ता स्टार प्लस के शो बन्नी चाऊ होम डिलवरी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें गुम है के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन मुझे एक वेब सीरीज भी ऑफर हुई है।
ulka gupta and fahmaan khan (credit pic: instagram)
मैं अभी पर्सनल ग्रूमिंग पर ध्यान दे रही हूं। मैं बाकी चीजों को सीख रही हूं। मैं अभी कुछ भी कंफर्म नहीं कर सकती हूं कि ये शो कर रही हूं या नहीं। वहीं, मेकर्स ने फहमान खान को अप्रोच किया है। फहमान ने कहा कि मेकर्स से मेरी अभी बात चल रही हैं। मैं शो की कहानी और बाकी चीजें देख रहा हूं। अगर सब कुछ फाइनल हुआ तो मैं ये शो जरूर करूंगा। फिलहाल के लिए मैंने अभी तक इस शो को साइन नहीं किया है।
फहमान बनेंगे शो का हिस्सा
फहमान खान अभी कलर्स टीवी के शो धर्मपत्नी में नजर आए थे। शो में फहमान ने रवि का रोल निभाया था। धर्मपत्नी में भी फहमान के काम को लोगों ने पसंद किया। हालांकि ये शो 6 महीने के अंदर ही ऑफ एयर होने वाला है। फहमान को इमली शो से घर-घर में पहचान मिली थी। इमली में फहमान और सुंबुल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
गुम है किसी के प्यार में शो की स्टोरी लाइन की बात करें तो शो में सत्या और सई की शादी हो गई है। जहां एक तरफ विजू काका की खराब तबीयत को लेकर सई बहुत परेशान है। वहीं, वो ये चाहती हैं कि सत्या को आखिरी बार अपने पिता से मिलना चाहिए।
